Bengal Chunav 2021 Date LIVE : बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराने के फैसले पर ममता बनर्जी ने उठाए सवाल, कहा- खेला होबे, बीजेपी के हारिए भूत कोरे देबो
Copied link
West Bengal Chunav Date 2021 Live | Election commission Press conference live | Voting in west bengal in eight phases on 27 march covid guidelines to be followed during election 2021 : पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के द्वारा इलेक्शन की घोषणा की गई है. राज्य में आठ फेज में चुनाय कराया जाएगाा, जबकि परिणाम 2 मई को आएगा. आयोग ने सुदीप जैन को बंगाल का चुनावी प्रभारी बनाया गया है. Bengal Chunav 2021 Dates से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए
12:01 AM. 27 Feb 2112:01 AM. 27 Feb
खेला होबे- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के एलान पर चुनाव आयोग के ऊपर सवाल उठाया है. ममता बनर्जी ने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि तमिलनाडु में एक फेज में चुनाव और बंगाल में आठ फेज में चुनाव. ममता ने आगे कहा कि देखते जाइए, बंगाल में खेला होबे और बीजेपी को हारिए भूत कोरे देबो.
12:01 AM. 27 Feb 2112:01 AM. 27 Feb
नंदीग्राम सीट पर नजर
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर इस बार सबकी नजर है. इस सीट पर ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ सकती है. पूर्वी मेदिनीपुर में दो चरणों में चुनाव प्रस्तावित किया गया है.
11:02 PM. 26 Feb 2111:02 PM. 26 Feb
दूसरे चरण का चुनाव
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव 1 अप्रैल को होगा. इस चरण में बांकुड़ा, साउथ परगना जैसे इलाकों में मतदान कराया जाएगा.
11:02 PM. 26 Feb 2111:02 PM. 26 Feb
बंगाल में आठ चरणों में चुनाव
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव कराया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इसकी घोषणा की है. पहले चरण मेें झारग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया और पूर्वी-पश्चिमी मेदिनीपुर के कुछ सीटों पर वोटिंग होगी.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
दो ऑब्जर्वर नियुक्त
पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए आयोग ने दो ऑब्जर्वर नियुक्त किया है. विवेक दुबे और एमके दास को चुनाव का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
ईसीआई ने बड़ा एलान किया
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर ईसीआई ने बड़ा एलान किया है. चुनाव आयोग ने बताया कि 80 साल से ज्यादा के लोग अगर चाहें तो बैलेट पेपर के जरिये वोटिंग कर सकते हैं. लेकिन यह उनकी इच्छा पर है.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
शाम 6 बजे तक वोटिंग
पश्चिम बंगाल में इस बार शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी. चुनाव आयोग ने यह फैसला कोरोना को देखते हुए किया है. आयोग ने बताया कि बिहार की तरह ही बंगाल में भी मतदान के समय में बदलाव किया गया है.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
68 एससी कोटा और 16 एसटी कोटा की सीट
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 सीट है, जिसमें 68 एससी कोटा और 16 एसटी कोटा की सीट है. उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव के दौरान सभी बूथ ग्राउंड फ्लोर पर होगा.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने पीसी के दौरान कहा कि देश के पांच राज्य केरल, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनाव कराया जाएगा. सीईसी ने इस दौरान कोरोना योद्धाओं को सलाम भी किया.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
प्रेस वार्ता शुरू
पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों की चुनाव की तारीख को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त की प्रेस वार्ता शुरू हो गई है. अब से कुछ देर बाद इलेक्शन डेट का एलान कर दिया जाएगा.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
चुनाव आयोग की टीम विज्ञान भवन पहुंची
चुनाव आयोग की टीम विज्ञान भवन पहुंच गई है. यहां पर अब से कुछ देर बाद मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा पांच राज्यों में तारीखों का एलान कर दिया जाएगा.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
कुछ देर में ही विज्ञान भवन पहुंच जाएगी ईसीआई की टीम
बंगाल चुनाव की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त और निर्वाचन आयोग की टीम विज्ञान भवन के लिए निकल गई है. टीम कुछ देर में ही विज्ञान भवन पहुंच जाएगी.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
राजनाथ ने बोला ममता सरकार पर हमला
केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ममता सरकार पर हमला बोला है. राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने पश्चिम बंगाल में हाईवे बनाने के लिए बहुत पैसे दिए है. हमें डर है कि ममता बनर्जी इसे लटका न दे, अटका न दे, भटका न दे, लेकिन मैं जानता हूं कि हाईवे के लिए जो पैसा दिया है अब वह न लटकेगा, न भटकेगा, न अटकेगा और हाईवे बनेगा क्योंकि TMC जा रही है और BJP आ रही है.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
मतदान के समय को बढ़ाया जा सकता है
बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुये चुनाव आयोग मतदान के टाइमिंग में बदलाव कर सकता है. बताया जा रहा है कि बिहार की तरह ही इस बार वोटिंग कए लिए एक घंटे का अधिक समय मिल सकता है.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
नंदीग्राम सीट पर सबकी नजर
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर सबकी नजर है. इस सीट पर अभी तक तृणमूल का कब्जा है, लेकिन ऐन चुनाव से पहले ममता बनर्जी के करीबी नेता शुवेंदु अधिकारी पार्टी छोड़ दिए. बताया जा रहा है कि इस सीट पर ममता बनर्जी खुद चुनाव लड़ सकती है.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
उत्तर हावड़ा विधानसभा सीट पर हलचल तेज
उत्तर हावड़ा विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से सियासी माहौल गरमा गया है. चुनाव की तैयारियों में दिन-रात जुटे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच उस समय ग्रहण लग गया, जब हुगली के डानकुनी में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनावी सभा में उत्तर हावड़ा के पूर्व माकपा विधायक लगनदेव सिंह को तृणमूल कांग्रेस का दामन थामते हुए देखा गया. बताया जा रहा है कि उत्तर हावड़ा के तृणमूल कार्यकर्ताओं को श्री सिंह के पाला बदलने की भनक भी नहीं थी.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा
केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा किप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकासमूलक योजनाएं शुरू की हैं, ताकि पश्चिम बंगाल का भी विकास हो, लेकिन ‘दीदी’ हर समय यह कहती हैं कि यह नहीं होगा, नहीं होगा. वह बंगाल का विकास नहीं चाहती हैं, इससे हम बहुत ही दुखी और मर्माहत हैं.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
वर्ष 2016 में विधानसभा चुनाव का परिणाम
इंडियन नेशनल कांग्रेस 44
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 1
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) 26
भारतीय जनता पार्टी 3
आल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस 211
ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक 2
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी 3
गोरखा जनमुक्ति मोर्चा 3
निर्दलीय 1
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
कोविड-19 प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ायी जा रही
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल अपने चरम पर है. चुनाव के एलान से पहले ही तृणमूल कांग्रेस व भाजपा नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और जनता ऐसे जमा हो रही है, जैसे कोरोना वायरस बंगाल में बेअसर हो गया हो. एक के बाद एक करके बंगाल के कई बड़े नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन इन सबके बाद भी हालात में कोई बदलाव नहीं है. चुनाव प्रचार के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. लोग बेपरवाह हैं और मास्क पहनने व सुरक्षित दूरी जैसे मानदंड बहुत पीछे रह गये हैं. नेताओं के उड़नखटोले को देखते ही बंगाल की जनता कोरोना और इसकी रोकथाम के प्रोटोकॉल को भूल जा रहे हैं.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
ममता सरकार मे मंत्री सुब्रतों बनर्जी ने कहा
बंगाल में चुनाव की घोषणा पर ममता सरकार मे मंत्री सुब्रतों बनर्जी ने कहा कि हम लोग चाह रहे थे कि जितना जल्दी हो चुनाव संपूर्ण हो जाए, जिससे ममता बनर्जी तीसरी बार शपथ लें पाएं. बंगाल में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होता रहा है. इस बार भी ऐसा ही होगा.
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
बंगाल में वोटिंग परसेंट
बंगाल की जनता लोकतांत्रिक व राजनीतिक अधिकारों के प्रति हमेशा ही सजग रही है. इसके गवाह हैं चुनावी आंकड़े. जहां देश के अन्य राज्यों में मतदान प्रतिशत निचले स्तर पर रहता है, वहीं पश्चिम बंगाल में यह बेहद उच्च स्तर पर रहता है. चुनाव कोई भी हो, बंगाल में जनता की भागीदारी काफी रहती है. चुनाव महज चुनाव न होकर एक उत्सव होता है. इसमें अधिकतर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हैं.
चुनाव मतदान
2011 पश्चिम बंग विधानसभा चुनाव 83.02 प्रतिशत
2016 पश्चिम बंग विधानसभा चुनाव 84.33 प्रतिशत
10:31 PM. 26 Feb 2110:31 PM. 26 Feb
हिंसा रोकने को लेकर तैयारी
चुनाव की तैयारी को लेकर पश्चिम बंगाल के दौरे पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा था कि राज्य में हिंसा रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षबलों की तैनातू की जाएगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने असंवेदनशील बूथों की पहचान कर ली है. वहां अतिरिक्त फोर्स लगाया जाएगा.
8:08 PM. 26 Feb 218:08 PM. 26 Feb
ममता सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा
ममता सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि हमलोग चुनाव की घोषणा को लेकर पूरी तरह तैयार हैं. राज्य में 10 साल तक हम लोगों की सरकार है, जिसमें लोगों का साथ मिला है. हमें उम्मीद है कि ममता बनर्जी की नेतृत्व में टीएमसी की तीसरी बार सरकार बनेगी और राज्य में विकास की गति जारी रहेगी.
8:08 PM. 26 Feb 218:08 PM. 26 Feb
अमित शाह का कोलकाता में रोड शो
चुनावी एलान से पहले बीजेपी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो और तीन मार्च को रोड शो करेंगे. यह रोड शो कोलकाता के इलाकों में किया जाएगा. बता दें कि बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद अमित शाह की बंगाल में यह पहला दौरा होगा.
7:53 PM. 26 Feb 217:53 PM. 26 Feb
कोरोना को लेकर होगी विशेष तैयारी
बताते चलें कि कोरोना पीरियड में बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव हो रहा है. ऐसे में आयोग कोरोना के मद्देनजर इस बार वोटिंग के लिए विशेष तैयारी कर रही है. बताया जा रहा है कि आयोग की ओर से बिहार की तरह ही सभी वोटर्स को बूथ पर एक मास्क दिया जा सकता है.
7:53 PM. 26 Feb 217:53 PM. 26 Feb
चुनाव से पहले ममता के आवास पर अभिषेक ने किया संकल्प पूजा
चुनावी एलान से पहले ममता बनर्जी के आवास पर युवा तृणमूल कांग्रेस के अधय्क्ष अभिषेक बनर्जी ने पूजा अर्चना कर संकल्प लिया है. बता दें कि आज इलेक्शन कमीशन शाम 4.30 बजे चुनाव की घोषणा करेगी.
7:36 PM. 26 Feb 217:36 PM. 26 Feb
आयोग ने डीएम और एसपी से मांगी है स्टेटस रिपोर्ट
प्रदेश में होनेवाले विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और हिंसा मुक्त तरीके से कराने के लिए उन्हें सारी जरूरी व्यवस्था में जुट जाने का निर्देश दिया है. उप चुनाव आयुक्त ने डीएम और एसपी से उनके जिलों की स्थिति पर जमा हुई रिपोर्ट की समीक्षा की. वहीं, कोलकाता व जिलों में रैलियों पर हो रहे हमले पर नाराज़गी व्यक्त की
7:36 PM. 26 Feb 217:36 PM. 26 Feb
चुनाव प्रचार में किसी तरह परेशानी न हो
किसी भी राजनीतिक दल को चुनाव प्रचार करने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखने को कहा है. बैठक में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी भी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे. आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उप चुनाव आयुक्त अगले सप्ताह महानगर दौरे पर आ सकते हैं
7:36 PM. 26 Feb 217:36 PM. 26 Feb
हिंसा को लेकर आयोग नाराज
उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गहरी चिंता जाहिर की है. उन्होंने कोलकाता पुलिस आयुक्त सहित अन्य जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर करने का निर्देश दिया. ग़ौरतलब है कि उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन गुरुवार को महानगर के दौरे पर आने वाले थे, लेकिन अचानक उनका महानगर दौरा टल गया. हालांकि उन्होंने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से कोलकाता पुलिस आयुक्त सहित विभिन्न जिलों के डीएम और एसपी के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताते हुए डीएम और एसपी से अपने-अपने जिले में कड़ी नजरदारी रखने को कहा.
7:36 PM. 26 Feb 217:36 PM. 26 Feb
केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने किया रूट मार्च
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही है, ताकि लोग बिना किसी डर के मतदान कर सकें. इसी के मद्देनजर गुरुवार को रानीगंज थाना पुलिस के साथ केंद्रीय सुरक्षा वाहिनी की टीम ने शहर के विभिन्न अंचलो में रुट मार्च किया. यह रुट मार्च रानीगंज थाना से निकल कर तारबांगला के रास्ते राष्ट्रीय राजमार्ग 60 होते हुए सीआर रोड, हिलबस्ती होते हुए गीर्जापाड़ा तक गयी. इस दौरान जवानों ने लोगों को यह भरोसा दिलाने की कोशिश की कि आनेवाले विधानसभा चुनाव में वह निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. दरअसल इन दिनों बंगाल में जिस तरह चुनाव से पहले हिंसा में तेजी आयी है, उसे देखते हुए प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है.
4:55 PM. 26 Feb 214:55 PM. 26 Feb
आज हो सकता है डेट का एलान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा आज इलेक्शन कमीशन द्वारा की जा सकती है. निर्वाचन आयोग ने इसके लिए शाम चार बजे प्रेस वार्ता बुलाई है. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों में चुनाव का एलान आज हो जाएगा.
मुख्य बातें
West Bengal Chunav Date 2021 Live | Election commission Press conference live | Voting in west bengal in eight phases on 27 march covid guidelines to be followed during election 2021 : पश्चिम बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी गई है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के द्वारा इलेक्शन की घोषणा की गई है. राज्य में आठ फेज में चुनाय कराया जाएगाा, जबकि परिणाम 2 मई को आएगा. आयोग ने सुदीप जैन को बंगाल का चुनावी प्रभारी बनाया गया है. Bengal Chunav 2021 Dates से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए