विधानसभा चुनाव 2021 LIVE : ममता के चंडीपाठ पर Yogi Adityanath का तंज, कहा - यही असली परिवर्तन

Cm Yogi Live rally Bankura and Medinipur|TMC Mamata banerjee news : टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बांकुड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष काम करना चाहिए. ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग होम मिनिस्टर के निर्देश पर काम कर रही है. बंगाल की सीएम ने आगे कहा कि बीजेपी के मंत्री बंगाल में आपदा के समय गायब थे, लेकिन अब चुनाव के समय हर गली में दिख रहे हैं. इधर, बीजेपी कैंडिडेट स्वपन दासगुप्ता ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. स्वपन दासगुप्ता (Swapan Dasgupta) पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से कैंडिडेट हैं. टीएमसी ने उनकी सांसदी पर सवाल उठाया था. वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के पहले चरण के वोटिंग से पहले प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है. बलरामपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर हमला किया. योगी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी (TMC) की सरकार में गौ हत्या की जाती है. बता दें कि बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

Live Updates
5:34 PM. 16 Mar 21 5:34 PM. 16 Mar

मां, माटी और मानुष पर निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ममता दीदी बंगाल में मां, माटी और मानुष के नाम पर आई थीं. लेकिन टीएमसी के गुंडों ने 80 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ जो किया है, उसे बंगाल की जनता नहीं भूलेगी. मां की आपने कितनी इज्जत रखी, ये हम सब जान गए हैं.

5:34 PM. 16 Mar 21 5:34 PM. 16 Mar

नियमों की उड़ रही है धज्जियां

विधानसभा के लिए चुनावी बिगुल बजने के बाद बंगाल में रैलियों व सभाओं की बाढ़ आ गयी है. सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की सभाएं राज्यभर में हो रही हैं. कहीं रोड शो, कहीं जनसभा तो कहीं जुलूसों का आयोजन हो रहा है. हालांकि इन सबके बीच कोरोना से बचाव के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं.

5:34 PM. 16 Mar 21 5:34 PM. 16 Mar

योगी आदित्यनाथ ने कहा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले इस देश के अंदर एक ऐसी पीढ़ी जन्मी जिसका सेकुलरिज्म मन्दिर जाने से खतरे में पड़ जाता था. लेकिन आज मैं देख रहा हूं कि ममता दीदी भी अब मंदिर में ‘चंडी पाठ’ कर रही हैं. यह है परिवर्तन. यह है अपना नया भारत.

5:34 PM. 16 Mar 21 5:34 PM. 16 Mar

विकास मिश्रा की गिरफ्तारी

ईडी ने कोलकाता में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की टीम ने अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को गिरफ्तार किया है. विकास मिश्रा को गौ तस्करी केस में गिरफ्तार किया गया है.

5:34 PM. 16 Mar 21 5:34 PM. 16 Mar

नड्डा ने किया ट्वीट

जेपी नड्डा (JP Nadda) ने ट्वीट कर लिखा, ‘पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर में रोडशो में उमड़ा यह जनसैलाब प्रदेश की जनता का मोदी सरकार में अटूट विश्वास और ममता दीदी के कुशासन के प्रति आक्रोश को स्पष्ट दर्शाता है.’

5:34 PM. 16 Mar 21 5:34 PM. 16 Mar

जेपी नड्डा ने कहा

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2 मई के बाद बंगाल से टीएमसी आउट हो जाएगी और बीजेपी इन करेगी. नड्डा ने विष्णुपुर में एक रैली के दौरान ये बातें कही.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

योगी ने कहा

यूपी के मुख्यमंत्री ने रैली में कहा कि उत्तर प्रदेश में जितने भी राम विरोधी सरकार थी आज उनका अता पता नहीं है. योगी ने यह बताया कि सामान्य शिष्टाचार के रूप में भी जय श्री राम का अभिवादन गांव देहात में लिया जाता है. गांव देहात में राम-राम तक करते हैं और अंतिम संस्कार में राम नाम सत्य का भी व्यवहार किया जाता है आज ममता दीदी जय श्री राम को प्रतिबंध लगाने की कोशिश में लगी हुई है.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

राजनाथ सिंह का निशाना

राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है. दासपुर की रैली में राजनाथ सिंह ने कहा कि बंगाल में कटमनी की दादागीरी नहीं चलेगी और अब सरकार को जाना होगा

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

राजनाथ का ममता सरकार पर अटैक

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बंगाल में एक सभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर अटैक किया. राजनाथ ने कहा बंगाल से तोलाबाजी और कटमनी की सरकार को हटाना है.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

योगी पर ममता का पलटवार

छतना की रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर टीएमसी सुप्रीमों ने पलटवार किया है. ममता ने कहा कि यूपी में दलितों पर सबसे अधिक अत्याचार होता है, लेकिन वहां के सीएम यहां गलतबयानी करते हैं.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

नड्डा का विष्णुपुर में रोड शो शुरू

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का विष्णुपुर में रोड शो शुरू हो चुका है. नड्डा के साथ बीजेपी बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी हैं. नड्डा सोमवार की देर रात बंगाल के लिए पहुंचे है.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

योगी पर ममता का वार

बांकुड़ा के छतना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी में दलितों पर सबसे अधिका अत्याचार होता है, लेकिन वहां के सीएम यहां आकर विकास की बात करते हैं. ममता ने कहा कि हमरी सरकार आदिवासियों के लिए यहां पर सबसे अधिक विकास की है.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

अभिषेक का तंज

अभिषेक बनर्जी ने पुरुलिया की रैली में बीजेपी पर तंज कसा है. अभिषेक ने कहा कि बीजेपी कह रही है कि सोनार बांग्ला बनाएगी, लेकिन अभी तक सोनार भारत नहीं बना पा रही है. अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष गाय की दूध से सोना निकालेंगे और अमित शाह इससे सोनार बांग्ला बनाएंगे.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

सीबीआई की रेड

सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के पांच शहरों मे छापेमारी की है. सीबीआई की टीम ने कोयला चोरी मामले में यह छापेमारी की है. सीबीआई की टीम आरोपी अनुप मांझी उर्फ लाला के कनेक्शन की तालाश में छापेमारी कर रही है.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला

ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी यहां लड़ाई में नहीं है. बांकुड़ा की रैली में ममता ने कहा कि बांग्ला जीतबे और दिल्ली हारबे. टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि बंगाल में जो हमसे टकराएगा वो चूर चूर हो जाएगा. ममता ने इस दौरान हरे कृष्णा हरे हरे. टीएमसी घरे घरे

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

ममता बनर्जी ने कहा.. 

ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में एलपीजी, तेल और किरोसीन की कीमत बढ़ा दी है. ऐसे में गरीब लोगों को खाने पर आफत हो गया है. ममता ने आगे कहा कि बीजेपी वोट के लिए घुस देगी. आप सभी लोग उनका पैसा रख लेना, लेकिन वोट टीएमसी को ही देना.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

ममता का आरोप

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की बांकुड़ा में रैली शुरू हो गई है. ममता ने इस दौरान कहा कि चुनाव आयोग को अमित शाह डायरेक्ट कर रहे हैं और आयोग उसी हिसाब से काम कर रही है. ममता ने आगे कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष काम करना चाहिए.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो ने टालीगंज में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. बीजेपी ने चालीगंज से सुप्रीयो को कैंडिडेट बनाया है.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

स्वपन दासगुप्ता का राज्यसभा से इस्तीफा

तारेकश्वर से बीजेपी कैंडिडेट स्वपन दासगुप्ता ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. स्वप्न दासगुप्ता राज्यसभा में मनोनित सदस्य थे. स्वप्न दासगुप्ता के सांसदी पर टीएमसी के लोकसभा सांसद महुआ मोईत्रा ने सवाल उठया था.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

योगी आदित्यनाथ ने कहा

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में गौ हत्या का सपोर्ट यहां के टीएमसी के मंत्री करते हैं और वीडियो बनाकर इसे सही बताते हैं, लेकिन ममता दीदी उन्हें बर्खास्त नहीं करती हैं. बीजेपी की सरकार बनने पर गौहत्या पर रोक लगाई जाएगी.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

योगी की रैली शुरू

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली शुरू हो गई है. योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस, लेफ्ट और टीएमसी का गुंडागर्दी नहीं चलेगी. योगी ने इस दौरान कहा कि बंगाल में गौ हत्या पर रोक लगाई जाएगी.

3:45 PM. 16 Mar 21 3:45 PM. 16 Mar

स्वप्न दासगुप्ता का कैंडिडेट बनाने का मामला राज्यसभा में उठ सकता है

संसद के ऊपरी सदन मे आज बीजेपी के तारकेश्वर से कैंडिडेट स्वप्न दासगुप्ता का मामला उठ सकता है. दरअसल, स्वप्न दासगुप्ता बीजेपी के कैंडिडेट बनाए गए हैं, लेकिन वे राज्यसभा में मनोनित सांसद हैं. टीएमसी आज इस मसले को उठा सकती है.

10:14 AM. 16 Mar 21 10:14 AM. 16 Mar

योगी आदित्यनाथ ने बंगाल दौरे से पहले ट्वीट किया

योगी आदित्यनाथ ने बंगाल दौरे से पहले ट्वीट किया है. योगी ने ट्वीट कर लिखा, ‘क्रांति की धरा बंगाल में आज पुनः अपने बंगालवासी बहनों-भाइयों के मध्य रहने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है. पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर में जनसभा को संबोधित कर आप सभी के मध्य अपनी बात रखूंगा.

10:14 AM. 16 Mar 21 10:14 AM. 16 Mar

योगी की रैली

सीएम योगी आदित्यनाथ का बंगाल दौरा आज है. योगी आदित्यनाथ आज बंगाल में तीन रैली को संबोधित करेंगे. बेल्दा में योगी की पहली रैली है.

10:14 AM. 16 Mar 21 10:14 AM. 16 Mar

bjp में शामिल होंगे शिशिर

चौतरफा मुश्किलों में घिरीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जल्द ही एक और झटका लग सकता है. तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्य शिशिर अधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं. शिशिर अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद और अब नंदीग्राम से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के पिता हैं.

10:14 AM. 16 Mar 21 10:14 AM. 16 Mar

‘खेला होबे’ के शोर में दब गये हैं मुद्दे

पश्चिम मेदिनीपुर जिले में प्रथम और द्वितीय चरण के चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन इस बार सभी मुद्दों पर तृणमूल का स्लोगन ‘खेला होबे’ हाबी है, जिस कारण चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार और उनकी पार्टी के नेताओं को भी राहत मिल रही है.

11:10 AM. 16 Mar 21 11:10 AM. 16 Mar

बैरकपुर टीएमसी में बवाल 

बैरकपुर विधानसभा केंद्र के तृणमूल उम्मीदवार राज चक्रवर्ती को हराने का षड्यंत्र पार्टी के अंदर के लोग ही कर रहे हैं. यह आरोप बैरकपुर शहर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व तीन नंबर वार्ड के पूर्व तृणमूल पार्षद प्रदीप घोष ने लगाया. साथी ही उन्होंने बिना किसी का नाम लिए अपनी ही पार्टी के नेतृत्व पर नाराजगी जाहिर की है.

9:32 AM. 16 Mar 21 9:32 AM. 16 Mar

19-20 को नंदीग्राम में ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर 19 मार्च से दो दिनों के नंदीग्राम दौरे पर होंगी. नंदीग्राम में चोटिल होने की घटना के 10 दिनों के भीतर वह फिर वहां पहुंचेंगी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी. साथ ही वहां रैली व जनसभा में शामिल होंगी. इसके अलावा वह कई मंदिरों के दर्शन करेंगी. ध्यान रहे कि 10 मार्च को मुख्यमंत्री ने नंदीग्राम से नामांकन भरा था.

9:32 AM. 16 Mar 21 9:32 AM. 16 Mar

ममता की रैली

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के पहले चरण के वोटिंग से पहले प्रचार अभियान तेज हो गया है. बीजेपी की ओर से आज जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे. वहीं टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की तीन रैली ओर एक रोड शो है

मुख्य बातें

Cm Yogi Live rally Bankura and Medinipur|TMC Mamata banerjee news : टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बांकुड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग को निष्पक्ष काम करना चाहिए. ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग होम मिनिस्टर के निर्देश पर काम कर रही है. बंगाल की सीएम ने आगे कहा कि बीजेपी के मंत्री बंगाल में आपदा के समय गायब थे, लेकिन अब चुनाव के समय हर गली में दिख रहे हैं. इधर, बीजेपी कैंडिडेट स्वपन दासगुप्ता ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है. स्वपन दासगुप्ता (Swapan Dasgupta) पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से कैंडिडेट हैं. टीएमसी ने उनकी सांसदी पर सवाल उठाया था. वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के पहले चरण के वोटिंग से पहले प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है. बलरामपुर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ममता सरकार के खिलाफ जमकर हमला किया. योगी ने कहा कि बंगाल में टीएमसी (TMC) की सरकार में गौ हत्या की जाती है. बता दें कि बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >