Bengal Election 2021 : कांग्रेस ने जारी की 34 उम्मीदवारों की सूची, देखें पूरी लिस्ट
Copied link
Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021 Updates : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गपुर सदर सीट से भाजपा के उम्मीदवार हिरनमय चट्टोपाध्याय के लिए शाही रोड शो किया. भारी भीड़ के बीच अमित शाह ने कहा कि खड़गपुर में प्रचार अभियान के पहले दिन आपने जो उत्साह दिखाया है, उससे तय हो गया है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. वह सरकार असली परिवर्तन लाने में कामयाब होगी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे इस पेज पर बने रहिए..
3:19 AM. 15 Mar 213:19 AM. 15 Mar
कांग्रेस ने जारी की 34 प्रत्याशियों की सूची
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 34 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. तीसरे चरण से लेकर आठवें चरण तक के चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की.
1:31 AM. 15 Mar 211:31 AM. 15 Mar
कमल के निशान पर हिरनमय चट्टोपाध्याय को जितायें
भाजपा के उम्मीदवार हिरनमय चट्टोपाध्याय को विजयी बनाकर बंगाल में असली परिवर्तन लाने में मदद करें.
1:31 AM. 15 Mar 211:31 AM. 15 Mar
आज ही आपने खड़गपुर का परिणाम तय कर दिया है
खड़गपुर में प्रचार अभियान के पहले दिन आपने जो उत्साह दिखाया है, उससे तय हो गया है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. वह सरकार असली परिवर्तन लाने में कामयाब होगी.
1:31 AM. 15 Mar 211:31 AM. 15 Mar
बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है, खड़गपुर से भाजपा का विधायक बनेगा
12:18 AM. 15 Mar 2112:18 AM. 15 Mar
हिरण चटर्जी के लिए खड़गपुर में अमित शाह का रोड शो
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिला स्थित खड़गपुर में भाजपा उम्मीदवार अभिनेता हिरनमय चटर्जी के लिए खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया. रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी. लोग जोर-जोर से जय श्री राम के नारे लगा रहे थे.
12:18 AM. 15 Mar 2112:18 AM. 15 Mar
खड़गपुर में अमित शाह का शाही रोड शो
खड़गपुर में केंद्रीय गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह का शाही रोड शो शुरू हो गया है.
12:18 AM. 15 Mar 2112:18 AM. 15 Mar
पूर्वी मेदिनीपुर के एसपी के खिलाफ तय होगा आरोप
पूर्वी मेदिनीपुर के एसपी प्रवीण प्रकाश पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा बंदोबस्त करने में नाकाम रहने के मामले में आरोप तय किये जायेंगे. चुनाव आयोग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है.
12:18 AM. 15 Mar 2112:18 AM. 15 Mar
स्मिता पांडे पूर्वी मेदिनीपुर की नयी डीएम, सुनील यादव बने एसपी
स्मिता पांडे को पूर्वी मेदिनीपुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है, जबकि सुनील यादव को एसपी बनाया गया. ममता बनर्जी पर नंदीग्राम में हुए कथित हमले की वजह से जिला के डीएम का तबादला कर दिया गया, जबकि एसपी को सस्पेंड कर दिया गया.
12:18 AM. 15 Mar 2112:18 AM. 15 Mar
नंदीग्राम की घटना के बाद बंगाल में एक और स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर
पंजाब के पूर्व डीजीपी इंटेलिजेंस अनिल कुमार शर्मा को बंगाल चुनाव के लिए स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. नंदीग्राम की घटना के बाद चुनाव आयोग ने श्री शर्मा की नियुक्ति की है. विवेक दूबे के बाद वह दूसरे स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर होंगे.
12:18 AM. 15 Mar 2112:18 AM. 15 Mar
ममता बनर्जी के सिक्यूरिटी ऑफिसर विवेक सहाय को हटाया गया
ममता बनर्जी के सिक्यूरिटी ऑफिसर विवेक सहाय को उनके पद से हटा दिया गया है. नंदीग्राम यात्रा के दौरान ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक की वजह से विवेक सहाय को हटाया गया है. पूर्वी मेदिनीपुर जिला के एसपी को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि डीएम का तबादला कर दिया गया.
12:18 AM. 15 Mar 2112:18 AM. 15 Mar
पूर्वी मेदिनीपुर के एसपी सस्पेंड
नंदीग्राम में ममता बनर्जी के पैर में चोट लगने के प्रकरण के बाद चुनाव आयोग ने पूर्वी मेदिनीपुर के एसपी को सस्पेंड कर दिया है. मुख्यमंत्री को चोट कैसे लगी, इस बारे में स्पष्ट जानकारी देने में दोनों अधिकारी नाकाम रहे थे.
12:18 AM. 15 Mar 2112:18 AM. 15 Mar
दुर्गापुर पहुंचीं सीएम
कोलकता में टीएमसी की पदयात्रा में शामिल होने के बाद ममता बनर्जी दुर्गापुर पहंच गई हैं. ममता बनर्जी यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगी.
10:00 PM. 14 Mar 2110:00 PM. 14 Mar
बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट
बीजेपी ने ममता सरकार के मंत्री रहे राजीब बनर्जी को डोमजूर से, कैंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रीयो को चालीगंज और स्वप्न दास गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा पार्टी ने सांसद निशिथ परमाणिक को टिकट दिया है.
8:44 PM. 14 Mar 218:44 PM. 14 Mar
ममता ने कहा..
ममता बनर्जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां पर षड्यंत्र करने वालों की हार होगी. ममता ने कहा कि बंगाल में एक बार फिर टीएमसी की जीत होगी. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने मुझे आराम करने के लिए कहा है, लेकिन मैं दर्द सहकर भी जनसभा करूंगी.
8:34 PM. 14 Mar 218:34 PM. 14 Mar
बीजेपी कर रही है लिस्ट जारी
बीजेपी पश्चिम बंगाल सहित चार राज्यों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है.ये लिस्ट बीजेपी के महासचिव अरूण सिंह जारी कर रहे हैं.
8:34 PM. 14 Mar 218:34 PM. 14 Mar
टीएमसी में सेंधमारी
संयुक्त मोर्चा के घटक दल आईएसएफ ने तृणमूल कांग्रेस में सेंधमारी करना शुरू कर दिया है. हावड़ा ज़िला में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता व उलुबेरिया नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अब्बासुद्दीन खान और जगतबल्लपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता साबिर अहमद हुगली के फुरफुरा शरीफ गये और अपने समर्थकों के साथ दोनो नेता आईएसएफ में शामिल हुए. अब्बासुद्दीन के साथ उनके 500 और साबिर के 250 अनुयायी थे
8:34 PM. 14 Mar 218:34 PM. 14 Mar
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में टूटे पांव से ही नवान्न पर फिर से कब्जा करेंगे. उन्होंने कहा कि लेफ्ट और कांग्रेस को एक इंच जमीन नहीं देंगे.
8:34 PM. 14 Mar 218:34 PM. 14 Mar
अभिषेक भी साथ में मौजूद
टीएमसी सुप्रीमों ममता बनर्जी की व्हीलचेयर पर पदयात्रा शुरू हो गई है. ममता बनर्जी की यह पदयात्रा गांधी मूर्ती से हाजरा तक के लिए है. सीएम के साथ पदयात्रा में भतीजे अभिषेक भी मौजूद हैं.
8:34 PM. 14 Mar 218:34 PM. 14 Mar
व्हीलचेयर से हाजरा के लिए पदयात्रा शुरू
ममता बनर्जी ने व्हीलचेयर से यात्रा शुरू कर दी है. ममता बनर्जी गांधीमूर्ती से हाजरा के लिए पदयात्रा निकाल रही हैं. बनर्जी यहां पर एक सभा को भी संबोधित करेंगी.
8:34 PM. 14 Mar 218:34 PM. 14 Mar
ममता बनर्जी अपने सरकारी आवास से निकलीं
ममता बनर्जी अपने सरकारी आवास कालीघाट रोड से निकल गई है. ममता बनर्जी अब से कुछ देर बाद गांधी मूर्ती पहुंच जाएंगी. वहां से वे व्हीलचेयर पर बैठ कर पदयात्रा में शामिल होंगी.
8:34 PM. 14 Mar 218:34 PM. 14 Mar
बोलें अभिषेक
तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि टूटा पांव से ही बंगाल में खेला होबे, और जीता होबे. टीएमसी सांसद अभिषेक ने कहा कि ममता बनर्जी अहिंसा पर विशअवास करती हैं गांधी के विचारों का पालन करती हैं.
8:34 PM. 14 Mar 218:34 PM. 14 Mar
किसान नेता के आने से ममता को फायदा
राकेश टिकैत समेत सुयंक्त किसान मोर्चा के नेताओं का पश्चिम बंगाल दौरा वामपंथियों से ज्यादा तृणमूल कांग्रेस को पहुंचा रहा है. राकेश टिकैत की सभा और जुलूस में बड़े पैमाने पर पंजाबी समुदाय के लोग जुड़ रहे हैं. हालांकि वामपंथी दलों के नेता और कार्यकर्ता उनके साथ जा जरूर रहे हैं. लेकिन उन्हे कोई खास फायदा मिलता दिख नहीं रहा है.
8:34 PM. 14 Mar 218:34 PM. 14 Mar
मंच तैयार
बंगाल में विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. राजधानी कोलकाता में अब से कुछ देर बाद सीएम ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर पदयात्रा निकालेंगी. यह पदयात्रा गांधी मूर्ति से हाजरा तक होगी
5:41 PM. 14 Mar 215:41 PM. 14 Mar
बीजेपी की लिस्ट आज
बीजेपी दूसरे और तीसरे चरण के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची आज जारी करेगी. बताया जा रहा है कि पार्टी की सेंट्रल कमेटी में इन नामों पर मुहर लग गई है. बीजेपी 60 कैंडिडेटों की लिस्ट पहले ही जारी कर चुकी है.
3:47 PM. 14 Mar 213:47 PM. 14 Mar
नंदीग्राम के शहीद दिवस पर ममता ने किया ट्वीट
ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में 2007 में हुए हिंसा दिवस पर ट्वीट की है. ममता ने लिखा कि यह घटना राज्य में काला इतिहास की तरह है. इस घटना में मारे गए सभी को मेरी ओर से श्रद्धांजलि.
3:47 PM. 14 Mar 213:47 PM. 14 Mar
तृणमूल आज नहीं करेगी घोषणापत्र जारी
सूत्रों के मुताबिक टीएमसी आज घोषणापत्र जारी नहीं करेगी. टीएमसी ने घोषणापत्र जारी करने की तिथि को एक दिन के लिए बढ़ा दिया है.
3:47 PM. 14 Mar 213:47 PM. 14 Mar
ममता की रैली
नंदीग्राम से नामांकन के बाद पहली बार कोलकाता में रैली करेंगी ममता बनर्जी
गांधी मूर्ति से हाजरा तक व्हीलचेयर पर बैठकर रोड शो में शामिल होंगी ममता बनर्जी
नंदीग्राम में चोटिल होने के बाद से ही ममता बनर्जी के पैर में चढ़ा है पलास्तर
3:47 PM. 14 Mar 213:47 PM. 14 Mar
हीरन चटर्जी हैं उम्मीदवार
खड़गपुर सदर सीट से हीरन चटर्जी बीजेपी के उम्मीदवार हैं. हीरन चटर्जी टॉलीवुड के अभिनेता रह चुके हैं. चुनाव से पहले वे बीजेपी में आए. पार्टी ने उन्हें दिलीप घोष की सीट खड़़गपुर सीट से कैंडिडेट बनाया है.
2:45 PM. 14 Mar 212:45 PM. 14 Mar
डूबती नाव पर एक और बोझ- बीजेपी
तृणमूल कांग्रेस डुबती हुई नाव है और इस पर सवार होकर लोग अब उसका बोझ बढ़ा रहे हैं. इससे तृणमूल कांग्रेस की नाव का डूबना तय हो गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने पर ऐसा ही कटाक्ष प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने किया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा इस बार के विधानसभा चुनाव में 200 से भी अधिक सीट जीत कर सत्ता में आयेगी
2:45 PM. 14 Mar 212:45 PM. 14 Mar
BJP की बैठक
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए शेष बचे उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के बारे फैसला करने के लिए पार्टी की सीईसी की यह दूसरी बैठक हुई. पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की पहली सूची में असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले दो चरणों से संबंधित सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी शामिल थे.
2:45 PM. 14 Mar 212:45 PM. 14 Mar
कोलकाता में ममता की रैली
बंगाल में विधानसभा चुनाव में पहले दो चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जिसके बाद सभी दलों ने चुनाव प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerejee) आज कोलकाता में व्हीलचेयर पर पदयात्रा करेंगी. पदयात्रा के बाद सीएम हाजरा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी.
मुख्य बातें
Bengal Vidhan Sabha Chunav 2021 Updates : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गपुर सदर सीट से भाजपा के उम्मीदवार हिरनमय चट्टोपाध्याय के लिए शाही रोड शो किया. भारी भीड़ के बीच अमित शाह ने कहा कि खड़गपुर में प्रचार अभियान के पहले दिन आपने जो उत्साह दिखाया है, उससे तय हो गया है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. वह सरकार असली परिवर्तन लाने में कामयाब होगी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे इस पेज पर बने रहिए..