ईमानदार व्यक्ति नहीं उठाएगा TMC का झंडा, तृणमूल कांग्रेस पर भड़की BJP, बोले हिरण चटर्जी- नहीं जाउंगा टीएमसी

हिरण चटर्जी ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब कोई भी ईमानदार व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का झंडा नहीं उठाएगा. पार्टी चोरों, भ्रष्ट लोगों का संगठन बनकर रह गई है. उन्होंने कहा कि मेरा तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता और विधायक हिरन चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह चोरों की पार्टी में नहीं जाना चाहते है. टीएमसी में शामिल होने की अफवाह के बीच हिरण चटर्जी ने कहा कि मेरे बारे में टिप्पणी करने वाले जेपी मजूमदार कौन होते हैं? बंगाल के लोग उनपर कभी विश्वास नहीं करेंगे. मुझे बदनाम करने के लिए अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं टीएमसी में शामिल हो रहा हूं, लेकिन मैं बीजेपी के साथ हूं.  

दरअसल, टीएमसी राज्य उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि भाजपा विधायक हिरण चटर्जी ने दिलीप घोष से गंभीर नाराजगी दिखाई थी, बाद में उन्होंने खुद टीएमसी कार्यालय का दौरा किया और टीएमसी नेताओं से मुलाकात की. मजूमदार ने कहा कि उन्हें समझाना चाहिए था कि क्या वो बीजेपी के साथ निष्ठा रखना चाहते हैं या टीएमसी में शामिल होना चाहते हैं.

वहीं, अभिनेता से नेता बने हिरन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ उनकी जो तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है उसके साथ छेड़छाड़ की गई है. उन्होंने कहा कि साल 2021 की शुरुआत में बीजेपी में शामिल होने से पहले अभिषेक बनर्जी से आखिरी बार मिले थे.

ईमानदार व्यक्ति नहीं उठाएगा तृणमूल कांग्रेस का झंडा: शनिवार को एक पीसी में बोलते हुए हिरण चटर्जी ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब कोई भी ईमानदार व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का झंडा नहीं उठाएगा. पार्टी चोरों, भ्रष्ट लोगों का संगठन बनकर रह गई है. उन्होंने कहा कि मेरा तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है. हिरण चटर्जी ने दावा किया है कि तृणमूल कांग्रेस के कई ईमानदार नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं.

अभिषेक बनर्जी ने किया पलटवार: बीजेपी नेता हिरण चटर्जी के दावों पर पलटवार करते हुए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर विधायक हिरण चटर्जी को लगता है कि उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ की गई है, तो वह मामला दर्ज करा सकते हैं.
बनर्जी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर मेरी तस्वीर से छेड़छाड़ की गई होती, जैसा कि हिरण ने दावा किया है, तो मैं संभावित अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराता. हिरण को ऐसा करने से क्या रोक रहा है.  उन्हें मामला दर्ज कराने दें.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >