West Bengal News: बंगाल बीजेपी में बड़ी फेरबदल, कोर कमेटी में मिथुन चक्रवर्ती हुए शामिल

West Bengal News: बीजेपी कोर कमेटी में फिल्म स्टार सह बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है. इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली को हटा दिया गया है. गौरतलब है कि इस कमेटी में 20 सदस्यों को रखा गया है. जिसमें अमित मालवीय और आशा लकड़ा को भी शामिल किया गया है.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव होने वाले हैं. इसी को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल के अन्य नेताओं के साथ बैठक की. जिसके बाद नड्डा ने पश्चिम बंगाल इकाई के लिए कोर कमेटी का गठन किया. नड्डा ने बताया कि सुकांत मजूमदार और सुवेंदु अधिकारी राज्य अध्यक्ष और एलओपी के पदों को बरकरार रखेंगे.

मिथुन चक्रवर्ती की इंट्री: बीजेपी कोर कमेटी में फिल्म स्टार सह बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है. इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली को हटा दिया गया है. गौरतलब है कि इस कमेटी में 20 सदस्यों को रखा गया है. जिसमें अमित मालवीय और आशा लकड़ा को भी शामिल किया गया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो दिवसीय बैठक के बाद 20 सदस्यों को लेकर एक कोर कमेटी का गठन किया है. जिसमें फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल हुए है. इसके अलावा कमेटी में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा को भी इस शामिल किया गया है. बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर सदस्यों के नाम की लिस्ट भी जारी कर दी गई है.

Also Read: PMJAY-MA योजना के लाभार्थियों को दिया गया आयुष्मान कार्ड, लाभुकों के साथ पीएम मोदी ने की बात

कमेटी में मुख्य रूप से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, डॉ सुभाष सरकार, नीतीश प्रमाणिक समेत और कई नेताओं के नाम शामिल हैं. बता दें, अगले साल 2023 में पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी चुनाव की तैयारी में जुट गई है.

Also Read: राहुल गांधी रोक दें भारत जोड़ो यात्रा, जानें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने क्यों कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >