पश्चिम बंगाल में मध्याह्न भोजन में मिले छिपकली और चूहे, मालदा के स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा

मामला मालदा जिले का है. मालदा के डीएम नितिन सिंघानिया ने कहा है कि मामले उनके संज्ञान में आया है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. पिछले दिनों बीरभूम जिला में मध्याह्न भोजन में मरा सांप मिला था. इसकी वजह से मध्याह्न भोजन विषाक्त हो गया. स्कूल के 20 बच्चे बीमार पड़ गये थे.

पश्चिम बंगाल के एक स्कूल में मध्याह्न भोजन में अब छिपकली और चूहे मिले हैं. इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. मामला मालदा जिले का है. मालदा के डीएम नितिन सिंघानिया ने कहा है कि मामले उनके संज्ञान में आया है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डीएम बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

श्री सिंघानिया ने कहा कि मध्याह्न भोजन में मृत छिपकली और चूहा मिलने की सूचना मिली है. मध्याह्न भोजन के लिए जो भी जिम्मेदार लोग हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके पहले ग्रामीणों ने जमकर हंगामा कर दिया.

मध्याह्न भोजन का हाल बुरा है : स्थानीय निवासी

अफसर नामक स्थानीय निवासी ने मीडिया को बताया कि मध्याह्न भोजन की स्थिति भयावह है. इसकी गुणवत्ता पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जाता. बच्चे लंबे अरसे से शिकायत कर रहे थे, लेकिन आज हमलोगों ने इन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया है. स्थिति बहुत खराब है.

Also Read: Mid Day Meal: मिड-डे मील में मिला मृत सांप, विषाक्त भोजन से बीस से अधिक विद्यार्थी बीमार, अभिभावकों का हंगामा

बीरभूम में मध्याह्न भोजन में मिला था मरा हुआ सांप

बता दें अभी पिछले दिनों बीरभूम जिला में मध्याह्न भोजन में मरा हुआ सांप मिला था. इसकी वजह से मध्याह्न भोजन विषाक्त हो गया था. विषाक्त भोजन की वजह से स्कूल के 20 बच्चे बीमार पड़ गये थे. इसके बाद ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा कर दिया था. तोड़फोड़ भी की थी.

प्रधानाध्यापक की बाइक और स्कूल में हुई थी तोड़फोड़

बीरभूम जिला में हुई इस घटना के बाद वहां के लोगों ने प्रधानाध्यापक की बाइक में तोड़फोड़ की. साथ ही स्कूल के टेबल-कुर्सियों को भी तोड़ दिया. बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. हालांकि, सभी बच्चों को समय पर इलाज मिल गया. इसके बाद अब मालदा जिला में मध्याह्न भोजन में छिपकली और चूहा मिला है.

Also Read: पश्चिम बंगाल में हैरान करने वाली घटना, जिस सांप ने डसा उसे ही साथ लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >