West Bengal Election 2021 Breaking News: बाल-बाल बचे बंगाल के पुलिस महानिदेशक, विमान को 12 मिनट बाद करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
Copied link
West Bengal Election 2021 Breaking News: दक्षिण 24 परगना जिला के डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक दीपक हल्दर ने टीएमसी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने स्पीड पोस्ट के जरिये अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को सौंपा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को काफी अहमियत दी जा रही है. पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी को भी अब जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. राज्य में इस स्तर की सुरक्षा पाने वाले राजीव बनर्जी बंगाल के चौथे नेता होंगे. अभी राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अलावा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये शुभेंदु अधिकारी को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिल रही है. diamond harbour tmc mla resigns
3:25 AM. 2 Feb 213:25 AM. 2 Feb
100 फीसदी दर्शकों के साथ बंगाल में खुलेंगे सिनेमा हॉल और थियेटर
पश्चिम बंगाल सरकार ने सिनेमा हॉल, थियेटर और मल्टीप्लेक्स को 100 फीसदी दर्शकों के साथ खोलने की अनुमति दे दी है.
3:25 AM. 2 Feb 213:25 AM. 2 Feb
बाल-बाल बचे बंगाल के पुलिस महानिदेशक
कोलकाता से बागडोगरा के लिए उड़ा स्पाइसजेट के विमान ने उड़ान भरने के 12 मिनट बाद 4:32 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की. इस विमान में पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक भी सवार थे. बताया गया है कि तकनीकी कारणों से विमान को लैंड करना पड़ा.
3:07 AM. 2 Feb 213:07 AM. 2 Feb
लोकसभा चुनाव में उत्तर बंगाल में बुरी तरह हारी थी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मैं बहुत बुरी तरह से हारी थी. 8 में से एक भी सीट मेरी पार्टी नहीं जीत पायी. उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार ऐसा मत कीजिएगा. इस बार जरूर जिताइएगा.
3:07 AM. 2 Feb 213:07 AM. 2 Feb
रथ यात्रा के लिए भाजपा ने सरकार से मांगी अनुमति
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई ने राज्य सरकार से रथ यात्रा निकालने की अनुमति मांगी है.
11:57 PM. 1 Feb 2111:57 PM. 1 Feb
राजद के साथ गठबंधन करेगी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस!
बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा 2021 में गठबंधन पर वार्ता शुरू हो गयी है. लालू प्रसाद के पुत्र एवं राजद नेता तेजस्वी यादव के दूत के रूप में अब्दुल बारी सिद्दीकी ने तृणमूल युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी के साथ बातचीत शुरू कर दी है.
11:57 PM. 1 Feb 2111:57 PM. 1 Feb
केंद्र पर ममता बनर्जी का हमला, सब कुछ बेच दिया, अब पैसे लेकर भाजपा को बेच दो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है. संसद में आम बजट पेश किये जाने के बाद तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि सब कुछ बेच दिया. अब पैसे लेकर भाजपा को बेच दो.
11:57 PM. 1 Feb 2111:57 PM. 1 Feb
बंगाल के वित्त मंत्री ने मोदी सरकार के बजट को फेक बजट कहा
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने केंद्र सरकार के आम बजट 2021 को फेक बजट करार दिया है. कहा है कि इस बजट का एकमात्र लक्ष्य देश की सारी संपत्तियों को बेच देना है.
11:57 PM. 1 Feb 2111:57 PM. 1 Feb
डायमंड हार्बर के तृणमूल विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा
दक्षिण 24 परगना जिला के डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक दीपक हल्दर ने टीएमसी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने स्पीड पोस्ट के जरिये अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को सौंपा है.
11:57 PM. 1 Feb 2111:57 PM. 1 Feb
वामपंथी बुद्धिजीवियों ने रुद्रनील की आलोचना की
भारतीय जनता पार्टी में शांमिल होने वाले रुद्रनील घोष वामपंथी बुद्धिजीवियों के निशाने पर हैं. रुद्रनील घोष लाल शिविर में थे, लेकिन अब उनकी जर्सी का रंग भगवा हो गया है. अमित शाह का हाथ थामकर भाजपा में शामिल हो गये हैं. इसके बाद से वामपंथी बुद्धिजीवी उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं.
11:57 PM. 1 Feb 2111:57 PM. 1 Feb
कल अलीपुरदुआर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अलीपुरदुआर जा रही हैं. यहां एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेंगी. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे लगे तो ममता बनर्जी ने उसकी आलोचना की थी. इसलिए उनके इस सरकारी कार्यक्रम में तृणमूल के कार्यकर्ता शामिल नहीं होंगे. फालाकाटा के पार्टी कार्यकर्ता इससे निराश थे. यही वजह है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं के लिए चार जगहों पर जायंट स्क्रीन लगाये गये हैं, ताकि वे ममता के भाषण को सुन सकें.
11:57 PM. 1 Feb 2111:57 PM. 1 Feb
चाय श्रमिकों के लिए 1,000 करोड़ रुपये
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2021 में चाय श्रमिकों के लिए 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. इसका लाभ बंगाल के चाय बागानों में काम करने वाले श्रमिकों को भी मिलेगा.
11:57 PM. 1 Feb 2111:57 PM. 1 Feb
चुनाव से पहले बंगाल को नेशनल हाइ-वे की सौगात
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले केंद्रीय बजट 2021 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बंगाल में नेशनल हाई-वे के निर्माण की घोषणा की है.
11:57 PM. 1 Feb 2111:57 PM. 1 Feb
फरवरी में फिर अधिकारी परिवार में खिलेगा कमल
फरवरी महीने में मेदिनीपुर के शक्तिशाली अधिकारी परिवार में एक और कमल खिलने वाला है. चर्चा है कि शुभेंदु अधिकारी और सौमेंदु अधिकारी के बाद अब दिव्येंदु अधिकारी भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे. तमलूक के सांसद सौमेंदु ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात का समय मांगा है. ऐसी चर्चा है कि 10 फरवरी को वह स्पीकर से मिलेंगे. 7 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हल्दिया में आयोजित जनसभा में भी शामिल होंगे.
11:57 PM. 1 Feb 2111:57 PM. 1 Feb
भाजपा सांसद सौमित्र खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपमानित करे और महिलाओं के खिलाफ अशालीन भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में भाजपा सांसद सौमित्र खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज ककराया गया है. पूर्वी बर्दवान के खंडघोष थाना में भाजपा सांसद के खिलाफ एक महिला ने यह शिकायत दर्ज करायी है.
11:57 PM. 1 Feb 2111:57 PM. 1 Feb
मालदा में 50 समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ तृणमूल में शामिल हुए एसटी मोर्चा के नेता
मालदा जिला में उल्टी गंगा बह रही है. यहां भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के नेता और भाजपा के पूर्व जिला सचिव प्रदीप बास्के अपने 50 समर्थकों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये. रविवार को उन्होंने अंग्रेज बाजार में प्रदीप बास्के तृणमूल में शामिल हो गये. वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में वह हबीबपुर से भाजपा प्रत्याशी थे.
4:47 PM. 1 Feb 214:47 PM. 1 Feb
West Bengal Election 2021 Live Breaking News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को काफी अहमियत दी जा रही है. पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी को भी अब जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. राज्य में इस स्तर की सुरक्षा पाने वाले राजीव बनर्जी बंगाल के चौथे नेता होंगे. अभी राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अलावा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये शुभेंदु अधिकारी को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिल रही है.
4:47 PM. 1 Feb 214:47 PM. 1 Feb
Posted By : Mithilesh Jha
मुख्य बातें
West Bengal Election 2021 Breaking News: दक्षिण 24 परगना जिला के डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक दीपक हल्दर ने टीएमसी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने स्पीड पोस्ट के जरिये अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को सौंपा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को काफी अहमियत दी जा रही है. पूर्व वन मंत्री राजीव बनर्जी को भी अब जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी. राज्य में इस स्तर की सुरक्षा पाने वाले राजीव बनर्जी बंगाल के चौथे नेता होंगे. अभी राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अलावा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये शुभेंदु अधिकारी को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिल रही है. diamond harbour tmc mla resigns