West Bengal Election 2021 Live Breaking News: ममता पर राजीव बनर्जी का पलटवार, जब मैं मंत्री था, तब कार्रवाई क्यों नहीं की
West Bengal Election 2021 Live Breaking News: ममता पर राजीव बनर्जी का पलटवार, जब मैं मंत्री था, तब कार्रवाई क्यों नहीं की. मां-माटी-मानुष के नारे से लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा : विजयवर्गीय. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के कार्यालय ने भारतीय जनता पार्टी से कहा है कि वह अपनी रथ यात्रा के लिए स्थानीय प्रशासन के पास आवेदन करे. वहीं से अनुमति मिलेगी. लड़-लड़ कर सड़ चुकी है बीजेपी, अलीपुरदुआर में बोलीं ममता बनर्जी. असदुद्दीन ओवैसी के बंगाल दौरे के बाद अचानक सुर्खियों में आये फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने सीटों की सौदेबाजी शुरू कर दी है. अब्बास सिद्दीकी ने कांग्रेस-वाम मोर्चा के साथ गठबंधन के तहत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 लड़ने की इच्छा जताते हुए 44 सीटों की मांग की है. उधर, ममता बनर्जी बुधवार को अलीपुरदुआर में एक रैली को संबोधित करेंगी. Bengal Chunav Latest Rally News, West Bengal Election Kab Hai, West Bengal Vidhan Sabha Chunav, Bengal election news
West Bengal Election 2021 Live Breaking News: ममता पर राजीव बनर्जी का पलटवार, जब मैं मंत्री था, तब कार्रवाई क्यों नहीं की
Live Updates
1:11 AM. 4 Feb 217:41 PM. 3 Feb
ममता पर राजीव बनर्जी का पलटवार, जब मैं मंत्री था, कार्रवाई क्यों नहीं की
अलीपुरदुआर की जनसभा से ममता बनर्जी ने राजीव बनर्जी का नाम लिये बगैर जब उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये, तो पूर्व वन मंत्री ने तृणमूल सुप्रीमो एवं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार करने में देरी नहीं की. राजीव बनर्जी ने कहा कि जब वह मंत्री थे, तब मुख्यमंत्री को यह बात क्यों नहीं याद आयी. तब उन्हें पार्टी और मंत्रिमंडल से क्यों नहीं हटाया गया? उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री से उनकी बात हुई थी, तब वन सहायक के पद पर नियुक्ति निष्पक्ष थी.
1:11 AM. 4 Feb 217:41 PM. 3 Feb
बीरभूम जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू!
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर तिथि की भले ही घोषणा नहीं हुई हो, लेकिन बीरभूम जिला प्रशासन ने इस दिशा में तैयारियां शुरू कर दी है. जिले की कुल 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा जिले में 340 स्थानों का चयन किया गया है, जहां विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय वाहिनी (बल) को रखा जायेगा.
1:11 AM. 4 Feb 217:41 PM. 3 Feb
मां-माटी-मानुष के नारे से लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा : विजयवर्गीय
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा बंगाल भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोगों को ‘मां- माटी -मानुष’ के नारे से बेवकूफ बना रही हैं. उनके अपने ही पार्टी के सदस्य भाजपा में इसलिए शामिल हो रहे क्योंकि उन्हें महसूस हुआ कि तृणमूल में वह ठगे गये हैं.
1:11 AM. 4 Feb 217:41 PM. 3 Feb
रथ यात्रा की अनुमति स्थानीय प्रशासन से ले भाजपा
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के कार्यालय ने भारतीय जनता पार्टी से कहा है कि वह अपनी रथ यात्रा के लिए स्थानीय प्रशासन के पास आवेदन करे. वहीं से अनुमति मिलेगी.
1:11 AM. 4 Feb 217:41 PM. 3 Feb
बर्दवान में प्रोफेसर की हत्या? पत्नी फरार
पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना के केशपुर मेघनाथ साहा पल्ली में स्थानीय एक कॉलेज के प्रोफेसर की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. प्रोफेसर का नाम मोहम्मद अख़्तर हसीनुर रहमान (40) बताया गया है. पुलिस ने रक्तरंजित शव बरामद किया है. प्रोफेसर की पत्नी फरार बतायी जा रही है.
1:11 AM. 4 Feb 217:41 PM. 3 Feb
लड़-लड़ कर सड़ चुकी है बीजेपी, अलीपुरदुआर में बोलीं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि लड़-लड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सड़ चुकी है. हम (तृणमूल कांग्रेस) शांति चाहती है जबकि भाजपा दंगा चाहती है. ममता ने ये बातें अलीपुरदुआर में कहीं.
मुख्य बातें
West Bengal Election 2021 Live Breaking News: ममता पर राजीव बनर्जी का पलटवार, जब मैं मंत्री था, तब कार्रवाई क्यों नहीं की. मां-माटी-मानुष के नारे से लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा : विजयवर्गीय. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव के कार्यालय ने भारतीय जनता पार्टी से कहा है कि वह अपनी रथ यात्रा के लिए स्थानीय प्रशासन के पास आवेदन करे. वहीं से अनुमति मिलेगी. लड़-लड़ कर सड़ चुकी है बीजेपी, अलीपुरदुआर में बोलीं ममता बनर्जी. असदुद्दीन ओवैसी के बंगाल दौरे के बाद अचानक सुर्खियों में आये फुरफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास सिद्दीकी ने सीटों की सौदेबाजी शुरू कर दी है. अब्बास सिद्दीकी ने कांग्रेस-वाम मोर्चा के साथ गठबंधन के तहत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 लड़ने की इच्छा जताते हुए 44 सीटों की मांग की है. उधर, ममता बनर्जी बुधवार को अलीपुरदुआर में एक रैली को संबोधित करेंगी. Bengal Chunav Latest Rally News, West Bengal Election Kab Hai, West Bengal Vidhan Sabha Chunav, Bengal election news
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.