West Bengal Breaking News : ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा,’मैं निर्दोष हूं, 13 तारीख को हो जाएगा क्लियर’
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
West Bengal Breaking News : ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा,’मैं निर्दोष हूं, 13 तारीख को हो जाएगा क्लियर’
Live Updates
11:12 PM. 8 Nov 235:42 PM. 8 Nov
बांकुड़ा के बिष्णुपुर में तृणमूल विधायक तन्मय घोष के कार्यालय
बांकुड़ा के बिष्णुपुर तृणमूल विधायक तन्मय घोष के कार्यालय, शराब दुकान समेत चावल मिल पर आयकर विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया. केंद्रीय बलों ने इलाकों को घेर कर रखा था.
11:12 PM. 8 Nov 235:42 PM. 8 Nov
ज्योतिप्रिय मल्लिक ने कहा,’मैं निर्दोष हूं, 13 तारीख को हो जाएगा क्लियर’
‘मैं निर्दोष हूँ, 13 तारीख को हो जाएगा क्लियर’ राशन घोटाले में गिरफ्तार मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाते समय दावा किया. ईडी के समन भेजे जाने के सवाल पर बोले मंत्री ज्योतिप्रिय अभिषेक बनर्जी कौन हैं? हमारा नेता.
11:12 PM. 8 Nov 235:42 PM. 8 Nov
तारापीठ मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ मंदिर में बुधवार को सामाजिक सुरक्षा, न्याय और अधिकारिता मामलों की प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने पूजा अर्चना की. इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शमित कुमार दास और बीरभूम जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष ध्रुव साहा के अलावे अन्य नेता और कार्यकर्ता गण मौजूद थे. केंद्रीय मंत्री द्वारा तारापीठ में पूजा के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया की राज्य की मौजूद भ्रष्टाचारी तृणमूल सरकार का जल्द ही राज्य से सफाया होगा .आगामी लोकसभा चुनाव से इसकी शुरुआत हो जायेगी.
11:12 PM. 8 Nov 235:42 PM. 8 Nov
अनुब्रत के घर कालीपूजा की तैयारी शुरू
बीरभूम के बोलपुर के नीचूपट्टी स्थित जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अनुब्रत मंडल भले ही पशु तस्करी के मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं, लेकिन उनके घर में इस बार कालीपूजा की तैयारी चल रही है. इस कालीपूजा के लिए जिला तृणमूल कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं की सक्रियता देखी जा सकती है. मालूम रहे कि यह कालीपूजा अनुब्रत मंडल उर्फ केष्टो ने ही शुरू करायी थी.
11:12 PM. 8 Nov 235:42 PM. 8 Nov
बीरभूम में स्टोनमैन का आतंक
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पत्थर से हमला कर हत्या का मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नही हुआ था की बुधवार सुबह जिले में एक और युवक का पत्थर से प्रहार कर नृशंस हत्या का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस घटना की सूचना के बाद मौके वारदात पर पहुंच कर मामले की तहकीकात में जुट गई है. जिले में एक के बाद एक हत्या को लेकर स्टोनमैन का आतंक फैलने लगा है.
11:12 PM. 8 Nov 235:42 PM. 8 Nov
बंगाल में काली पूजा से पहले घटेगा तापमान
पश्चिम बंगाल में धीरे-धीरे ठंड शुरू हो गई है. काली पूजा से पहले जिले में सर्दी ने दस्तक दे दी है . लेकिन बंगाल के लोगों की एक ही सोच है ? क्या काली पूजा पर होगी बारिश ? ठंडी हवा के प्रभाव से जिले में सर्दी का अहसास अभी से होने लगा है.अलीपुर मौसम विभाग (Alipore Meteorological Department) के अनुसार सर्दी का मिजाज काली पूजा पर भी रहेगा, अभी तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है. कई बार काली पूजा को बारिश के कारण प्रभावित होना पड़ता है. लेकिन इस बार मौसम राहत देगा. मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है. हवा चल रही है अगले 24 घंटे में पारा काफी गिरेगा. ठंड बढ़ने की संभावना है.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.