West Bengal Breaking News : देश में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले बंगाल में
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
West Bengal Breaking News : देश में डेंगू के सबसे ज्यादा मामले बंगाल में
Live Updates
10:47 PM. 6 Nov 235:17 PM. 6 Nov
करेंट लगने से युवक की मौत
अपने दादा का अंतिम संस्कार करने के बाद एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी. मृतक का नाम पल्लव कर (23) है. घटना जिले के तालडंगरा थाना क्षेत्र के खालग्राम ग्राम पंचायत के कररामपुर की है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार कररामपुर गांव के एक वृद्ध की बीमारी से रविवार को मौत हो गयी. शाम को अंतिम संस्कार करने के बाद घर लौटते समय युवक द्वारा फावड़े से मिट्टी खोदते समय जमीन के नीचे से गुजर रही बिजली की लाइन की चपेट में फावड़ा आ गया. युवक को बिजली का तेज झटका लगा. उसे बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है.
10:47 PM. 6 Nov 235:17 PM. 6 Nov
राज्य में फर्जी राशन कार्डों को रद्द करने का सिलसिला जारी
राज्य में राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में पूर्व खाद्य मंत्री और वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की गिरफ्तारी के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है. वहीं, राज्य में बड़ी संख्या में राशन कार्ड रद्द किये जा रहे हैं. खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सिर्फ मुर्शिदाबाद जिले में आठ लाख 26 हजार राशन कार्ड रद्द किये गये हैं. बताया गया है कि ये राशन कार्ड 2021 के बाद रद्द किये गये हैं.
10:47 PM. 6 Nov 235:17 PM. 6 Nov
ज्योतिप्रिय मल्लिक का दावा : मैं स्वतंत्र हूं,
पूर्व खाद्य मंत्री व राज्य के वन मंत्री ज्योतिप्रिय (बालू) मल्लिक राजनीतिक साजिश के शिकार हैं. राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले की सुनवाई के दौरान बालू के वकील ने कोर्ट में ऐसा दावा किया है. उन्होंने अदालत से जांच जल्द पूरी करने का भी अनुरोध किया. ज्योतिप्रिय ने अदालत में यह भी दावा किया कि अदालत के आदेश के बावजूद कमांड अस्पताल में मंत्री के लिए कोई मेडिकल बोर्ड गठित नहीं किया गया था.
10:47 PM. 6 Nov 235:17 PM. 6 Nov
एसयूवी के साथ मुर्शिदाबाद के दो लोग गिरफ्तार
पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना क्षेत्र के बासकोपा स्थित एलएनटी मोड़ के पास सोमवार को सुबह मुर्शिदाबाद के रहनेवाले दो लोगों को संदेह के आधार पर एसयूवी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. उनके नाम अनामिन शेख व इयासनबी शेख बताया गया है. सुबह दोनों आरोपियों को एसयूवी से इधर-उधर जाते देख कर पुलिस को संदेह हुआ. इसके बाद उनकी गाड़ी को रोक कर दोनों से पूछताछ की गयी, जिस पर दोनों इधर-उधर की बातें करने लगे. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली गयी. पुलिस को लगता है कि दोनों संदिग्ध इलाके में किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से गाड़ी में घूम रहे थे.
10:47 PM. 6 Nov 235:17 PM. 6 Nov
आतिशबाजी का गर्भवती महिलाओं पर पड़ सकता है दुष्प्रभाव
दीपावली के दौरान विशेष कर गर्भवती महिलाओं को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है. आतिशबाजी से उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. यह कहना है टेक्नो इंडिया दामा अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुनीपा चटर्जी का. उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के शुरुआती चरण में पटाखों की आवाज से गर्भवती महिला को मानिसक तनाव हो सकता है. विकासशील भ्रूण पर भी असर पड़ सकता है. तेज आवाज से गर्भवती महिला में तनाव वाले हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ते भ्रूण को प्रभावित कर सकता है. पटाखों से निकलने वाला धुआं शरीर के अंदर जाने से हानिकारक साबित हो सकता है.
10:47 PM. 6 Nov 235:17 PM. 6 Nov
देव दीपावली पर 10 हजार दीपों से जगमग होगा बाजे कदमतल्ला घाट
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बनारस के तर्ज पर देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है. कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) सूत्रों के मुताबिक सरकारी पहल के तहत बाजे कदमतला घाट पर 25 और 26 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी. महोत्सव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया जायेगा. निमंत्रण पत्र कलकत्ता नगर निगम द्वारा नबन्ना को भेजा जाएगा. मुख्यमंत्री अपनी सुविधानुसार दिवाली उत्सव में शामिल हो सकें, इसके लिए भी प्रयास शुरू कर दिये गये हैं. घाटों पर कार्य भी शुरू हो गई है. गंगा घाट को करीब 10 हजार दीपों से सजाया जाएगा.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.