West Bengal Breaking News : दो महीने में ममता बनर्जी के नेतृत्व में होगी दूसरी सभा : अभिषेक
Copied link
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
12:21 AM. 4 Oct 2312:21 AM. 4 Oct
सांसद व विधायकों को रोकने के लिये भाजपा ने किया पुलिस बल का प्रयोग
जंतल मंतर पर तृणमूल सासंद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 50 सांसद व विधायकों को रोकने के लिये भाजपा ने भारी पुलिस बल का प्रयोग किया है. दो महीने में ममता बनर्जी के नेतृत्व में होगी दूसरी सभा का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा.
10:29 PM. 3 Oct 2310:29 PM. 3 Oct
शुभेंदु अधिकारी का अभिषेक बनर्जी पर आरोप
बकाया राशि की मांग को लेकर तृणमूल ने दिल्ली में धरना अभियान शुरू कर दिया है. आज जंतर मंतर पर तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. ऐसे में राज्य के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय से तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. शुभेंदु ने आरोप लगाया कि काम, आवास और सड़क परियोजनाओं के लिए बकाया की मांग को लेकर तृणमूल का धरना नाटक है. तृणमूल के सभी कार्यकर्ता भ्रष्टाचार से लिप्त है. तृणमूल झूठे दावों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक कार्यक्रम कर रही है.
10:29 PM. 3 Oct 2310:29 PM. 3 Oct
दुर्गापूजा के बाद 1 नवंबर से बंद रहेगा दूसरा हुगली ब्रिज
दूसरा हुगली ब्रिज पूजा के बाद 1 नवंबर से बंद कर दिया जाएगा. अगर ब्रिज बंद हो जाता है तो बड़ी संख्या में वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ता ढूंढना सरकार के लिए चुनौती है.
7:16 PM. 3 Oct 237:16 PM. 3 Oct
आज केंद्रीय मंत्री से मिलेगा तृणमूल कांग्रेस का प्रतिधिनिमंडल
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हमने मंगलवार दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मिलने का समय मांगा था. उन्होंने हमें अभी सूचित किया है कि केंद्रीय मंत्री शाम 6.30 बजे मिलेंगे. उन्होंने कहा कि चूंकि केंद्रीय मंत्री ने समय में परिवर्तन किया है, इसलिए तृणमूल कांग्रेस के जंतर-मंतर के कार्यक्रम में फेरबदल बदल किया गया है. मंगलवार को जंतर-मंतर के सामने सुबह साढ़े नौ बजे की बजाय दोपहर एक बजे विरोध प्रदर्शन शुरू होगा, जो पांच बजे तक चलेगा. उसके बाद तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री से मिलेगा और अपनी मांगों को रखेगा.
7:16 PM. 3 Oct 237:16 PM. 3 Oct
लेनिन शरणी में मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में तोड़-फोड़
सेंट्रल कोलकाता के लेनिन शरणी में मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में तोड़-फोड़ की गई. अधिकारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया है. परिजनों के मुताबिक 35 वर्षीय सादाब अहमद को कमर दर्द के कारण जीडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. आज सुबह युवक की मौत हो गई. इसके बाद मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में तोड़-फोड़ की. नर्सिंग होम अधिकारियों की ओर से प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है.
7:16 PM. 3 Oct 237:16 PM. 3 Oct
उत्तर बंगाल में महसूस किये गये भूकंप के झटके
सोमवार की शाम उत्तर बंगाल के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और सिलीगुड़ी में लोगों में इसे लेकर आतंक फैल गया. रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गयी. अगस्त महीने में भी भूकंप के झटके महसूस किए गये थे. भूकंप का केंद्र मेघालय था. शाम 6.15 बजे मेघालय के उत्तर गारो पहाड़ में भूकंप आया. बंगाल के कई जिलों में इसका असर देखा गया. बताया गया है कि 18 सेकेंड तक भूकंप का झटका लोगों ने महसूस किया.
7:16 PM. 3 Oct 237:16 PM. 3 Oct
पांच अक्तूबर तक भारी बारिश की संभावना
झारखंड और छत्तीसगढ़ के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य के कई जिलों में पांच अक्तूबर तक भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी. आइएमडी के मुताबिक, राज्य के अधिकतर स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक बयान में कहा कि चार अक्तूबर तक पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम बर्दवान, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों के अलावा दक्षिण 24 परगना तथा पूर्व मेदिनीपुर के तटीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है. आइएमडी ने कहा कि पांच अक्तूबर को पश्चिम बर्दवान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग कार्यालय ने कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जैसे उत्तरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश जबकि अन्य उप-हिमालयी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. पिछले 24 घंटों में, कोलकाता में सबसे अधिक 40.6 मिमी बारिश हुई, जबकि श्रीनिकेतन में 36 मिमी बारिश हुई.
7:16 PM. 3 Oct 237:16 PM. 3 Oct
अभिषेक बनर्जी ने अमृता सिन्हा के आदेश को चुनौती देते हुए डिवीजन बेंच का खटखटाया दरवाजा
ईडी ने मंगलवार को अभिषे��� बनर्जी (Abhishek Banerjee) को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पूछ-ताछ के लिए बुलाया था लेकिन तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव मंगलवार को कोलकाता में नहीं हैं. वह दिल्ली में पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्त हैं. उनके लिए कोलकाता स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित होना संभव नहीं है. अभिषेक ने पहले ही इसमें शामिल न होने की जानकारी दे दी थी. दूसरी ओर कलकत्ता उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने ईडी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि 3 अक्टूबर की जांच प्रक्रिया किसी भी तरह से बाधित न हो. उसके लिए केंद्रीय संगठन कोई भी कार्रवाई कर सकता है.
7:16 PM. 3 Oct 237:16 PM. 3 Oct
आज दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात करेंगे शुभेंदु अधिकारी
मंगलवार के दिन राज्य की निगाहें राजधानी पर हैं. बकाया की मांग को लेकर तृणमूल का प्रतिनिधिमंडल आज केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री से मिलेगा. वहीं उससे पहले शुभेंदु अधिकारी राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री से मुलाकात करेंगे. इस बीच शुभेंदु अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री के दरबार में जा रहे हैं. ये खास बैठक सुबह 11 बजे अमित शाह के घर पर होगी. सोमवार को अमित शाह के निर्देश पर राज्य के विपक्षी नेता दिल्ली के लिए उड़ान भरी.
7:16 PM. 3 Oct 237:16 PM. 3 Oct
आज फिर देर से रवाना होंगी दून व विभूति एक्सप्रेस
विभूति एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस की डाउन लिंक ट्रेन के विलंब से पहुंचने के कारण दो अक्तूबर को रात 8.25 बजे रवाना होने वाली 13009 अप हावड़ा-योग नगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस 3 अक्तूबर को सुबह 11.35 बजे रवाना होगी. वहीं, दो अक्तूबर रात आठ बजे रवाना होने वाली 12333 अप हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस तीन अक्तूबर को दोपहर 1.25 बजे रवाना होगी.
7:16 PM. 3 Oct 237:16 PM. 3 Oct
जंतर मंतर पर आज तृणमूल का प्रदर्शन
आज तृणमूल का जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेगी. ईडी ने अभिषेक को आज फिर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में बुलाया. अभिषेक ने कहा कि वह नहीं जाएंगे. इसी तरह जस्टिस अमृता सिन्हा ने ईडी को सख्त निर्देश दिया है. शुभेंदु अधिकारी भी आज दिल्ली पहुंचे.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.