West Bengal Breaking News LIVE : पंचायत चुनाव के मद्देनजर बीरभूम तृणमूल विधायकाें के साथ अभिषेक की बैठक

West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर अनुब्रत मंडल को 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया गया है. अब 9 दिसबंर को अनुब्रत मंडल के मुद्दे पर अगली सुनवाई होगी. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
3:54 PM. 25 Nov 22 3:54 PM. 25 Nov

बैरकपुर का एक ऐसा स्कूल जहां पढ़नेवाले मात्र 4 और पढ़ानेवाले है 17

पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संचालित अधिकतर सरकारी स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं. छात्रों के अनुपात में शिक्षक नहीं हैं. इसके चलते एक शिक्षक दो कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक साथ पढ़ा रहे हैं. लेकिन उत्तर 24 परगना के बैरकपुर शिल्पांचल की कहानी इससे काफी जुदा है. यहां दर्जनों ऐसे स्कूल हैं, जहां गिनती के विद्यार्थी हैं और उन्हें पढ़ाने के लिए एक-दो नहीं बल्कि दर्जनभर शिक्षक नियुक्त हैं. इसका खुलासा हाल ही में आरटीआइ के जरिये हुआ है. आरटीआइ से मिली जानकारी के मुताबिक, बैरकपुर शिल्पांचल में 45 ऐसे सरकारी स्कूल हैं, जहां 20 से भी कम विद्यार्थी पढ़ते हैं.

3:54 PM. 25 Nov 22 3:54 PM. 25 Nov

विधानसभा में मुख्यमंत्री से मिले शुभेंदु 

पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जुबानी जंग हमेशा ही चलता रहा है. लेकिन शुक्रवार को विधानसभा सत्र के बाद मुख्यमंत्री के बुलाए जाने पर शुभेंदु अधिकारी उनसे मिलने पहुंचे. इस दौरान विधायक अग्निमित्रा पाल और मनोज टिग्गा भी इस दौरान मौजूद थे. विधानसभा में पहली बार नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु ममता के कार्यालय में गए और उनसे मुलाकात की. गौरतलब है कि दो दिन पहले ही बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस कार्यभार संभाला है. उनके शपथ के समय पर काफी हंगामा हुआ था. अब आज अचानक आज मुख्यमंत्री और शुभेंदु अधिकारी के बीच मुलाकात बंगाल की राजनीति में बदलाव तो नहीं ला रहे हैं.

3:54 PM. 25 Nov 22 3:54 PM. 25 Nov

मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में चल रहे दलाल राज पर कार्रवाई का दिया आदेश

3:54 PM. 25 Nov 22 3:54 PM. 25 Nov

मुर्शिदाबाद में नदिया के तृणमूल नेता की गोली मार कर हत्या, इलाके में हड़कंप

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेता की मुर्शिदाबाद में बदमाशों ने हत्या कर दी. वह निजी काम से मुर्शिदाबाद गये थे. पुलिस घटना की जांच कर रही है. उनका नाम मतिरुल शेख बताया गया है. वह नदिया जिले के करीमपुर ब्लॉक के तृणमूल कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता थे. उन्हें नाजुक स्थिति में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल लाया गया, जहों उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उनकी पत्नी नारायणपुर-2 क्षेत्र की पंचायत प्रधान है. हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. वहीं, इस घटना से इलाके में तनाव है. नदिया जिला तृणमूल कांग्रेस ने इसके लिए विपक्ष को जिम्मेवार ठहराया है.

3:54 PM. 25 Nov 22 3:54 PM. 25 Nov

पश्चिम बंगाल में छोटी हिलसा को पकड़ने पर लगेगी रोक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में बताया राज्य में हिलसा मछली की संख्या बढ़ाने के लिए डायमंड हार्बर में हिलसा संरक्षण और अनुसंधान केंद्र स्थापित किये गये हैं. इससे राज्य में हिलसा की संख्या बढ़ी है. हिलसा के मामले में हम आत्मनिर्भर बन गये हैं. अब हमें पड़ोसी देश बांग्लादेश से आयात करने की आवश्यकता नहीं.

3:54 PM. 25 Nov 22 3:54 PM. 25 Nov

ट्रेन के देरी से चलने को लेकर यात्रियों ने रेल लाइन अवरोध कर किया प्रदर्शन

बीरभूम जिले के मुरारई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह रेल लाइन अवरोध कर यात्रियों ने ट्रेनों के आवागमन को बाधित कर प्रदर्शन किया. इसके कारण रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में आरपीएफ और रेल पुलिस उतारे गये. दैनिक यात्रियों का आरोप है कि प्रतिदिन लोकल ट्रेनों को लेट कर दिया जा रहा है. इस वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

3:54 PM. 25 Nov 22 3:54 PM. 25 Nov

उच्चतम न्यायालय में शिक्षक भर्ती मामले में सीबीआई जांच के आदेश पर रोक

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं शिक्षक भर्ती मामले में अवैध नियक्तियों को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था. अब इस मामले में सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है. यानी अब जांच सीबीआई नहीं करेगी. इसके अलावा अदालत ने कहा कि राज्य के स्कूल शिक्षा सचिव मनीष जैन को फिलहाल व्यक्तिगत रूप से उच्च न्यायालय के समक्ष पेश होने की जरुरत नहीं है.

12:40 PM. 25 Nov 22 12:40 PM. 25 Nov

ईडी 1 दिसंबर तक अनुब्रत मंडल को दिल्ली नहीं ले जा सकती

वहीं दूसरी ओर अनुब्रत मंडल को दिल्ली ले जाने के लिए ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल अनुब्रत मंडल को 1 दिसंबर तक ईडी दिल्ली लेकर नहीं जा सकती है.

11:47 AM. 25 Nov 22 11:47 AM. 25 Nov

अनुब्रत मंडल को एक बार फिर 14 दिन की जेल हिरासत

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर अनुब्रत मंडल को 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया गया है. अब 9 दिसबंर को अनुब्रत मंडल के मुद्दे पर अगली सुनवाई होगी.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर अनुब्रत मंडल को 14 दिनों की जेल हिरासत में भेज दिया गया है. अब 9 दिसबंर को अनुब्रत मंडल के मुद्दे पर अगली सुनवाई होगी. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >