पूजा कार्निवल के दिन चलेंगी स्पेशल बसें
आगामी 27 अक्तूबर को रेड रोड में आयोजित होने वाले दुर्गापूजा कार्निवल में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग द्वारा स्पेशल बसें चलाने का निर्णय लिया गया है. यह जानकारी गुरुवार को परिवहन विभाग द्वारा दी गयी. जानकारी के अनुसार विभाग महानगर के विभिन्न हिस्सों से रेड रोड तक स्पेशल बसों का परिचालन करेगा. महानगर के साथ ही जिलों से भी स्पेशल बसें महानगर के रेड रोड पहुंचेंगी. कुल 23 स्थानों से सरकारी बसें रेड रोड पहुंचेंगी. स्पेशल बसें एस्प्लानेड से गरियाहाट, एस्प्लानेड से न्यूटाउन, एस्प्लानेड से डनलप/बालीगंज, एस्प्लानेड-गरिया, हावड़ा-इडेन गार्डेन-गरिया, एस्प्लानेड-पाटुली, एस्प्लानेड-जादवपुर, एस्प्लानेड-न्यूटाउन, एयरपोर्ट-नबान्न, एस्प्लानेड-ठाकुरपुकुर, एस्प्लानेड -आमतला, एस्प्लानेड-गरिया और एस्प्लानेड-पर्णश्री पर चलेगी.