West Bengal Breaking News : सिलीगुड़ी में तीन मानव तस्कर गिरफ्तार, 5 बांग्लादेशी महिलाओं को बचाया गया
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
West Bengal Breaking News : सिलीगुड़ी में तीन मानव तस्कर गिरफ्तार, 5 बांग्लादेशी महिलाओं को बचाया गया
Live Updates
11:13 PM. 24 Jul 235:43 PM. 24 Jul
मणिपुर हिंसा को लेकर विधानसभा में निंदा प्रस्ताव लायेगी तृणमूल
मणिपुर हिंसा को लेकर लोकसभा के मानसून सत्र में विपक्ष सत्तापक्ष पर हमलावर हैं. इसकी आंच अब पश्चिम बंगाल में भी दिखने लगी है. राज्य विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है. इस सत्र में तृणमूल कांग्रेस के विधायक दल की ओर से मणिपुर हिंसा पर निंदा प्रस्ताव लाने जा रहे हैं. मणिपुर हिंसा की घटना पर चर्चा के लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से सदन में इस प्रस्ताव लाया जायेगा. हालांकि , सदन पटल पर इस प्रस्ताव को कब रखा जायेगा इस बारे में अब तक निर्णय नहीं लिया गया है. इस मामले पर कार्यमंत्रणा समिति (बीए कमेटी) की बैठक में चर्चा की जायेगी. यह जानकारी संसदयी कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने दी.
11:13 PM. 24 Jul 235:43 PM. 24 Jul
सिलीगुड़ी में तीन मानव तस्कर गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पुलिस ने एक बड़े मानव तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके चंगुल से पांच बांग्लादेशी महिलाओं को मुक्त कराया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिलीगुड़ी मेट्रो पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने रविवार देर रात उन्हें (तस्करों को) जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के समीप धर-दबोचा. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी भारतीय हैं और वे शनिवार को पांच महिलाओं को साथ लेकर ढाका से चले थे. पुलिस के मुताबिक, उन्होंने (तस्करों) उत्तर दिनाजपुर जिले के दोमोहोना इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार किया था और सिलीगुड़ी पहुंचे थे.
11:13 PM. 24 Jul 235:43 PM. 24 Jul
विपक्ष को केवल मणिपुर दिख रहा है : डॉ. सुकांत मजूमदार
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं लेकिन हमारे विपक्ष को केवल मणिपुर दिख रहा है, मालदा नहीं दिख रहा.
11:13 PM. 24 Jul 235:43 PM. 24 Jul
रामनवमी समारोहों के दौरान हुई हिंसा की जांच करेगी एनआईए
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल सरकार के उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें राज्य सरकार ने रामनवमी समारोहों के दौरान हुई हिंसा की एनआईए जांच के हाइकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने बंगाल में रामनवमी समारोहों के दौरान हिंसा की घटनाओं की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआइए) को सौंपने के कलकत्ता हाइकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की पीठ ने 19 मई को जांच का जिम्मा एनआइए को सौंपने के उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, अब सर्वोच्च अदालत ने राज्य सरकार की याचिका को ही खारिज कर दिया.
11:13 PM. 24 Jul 235:43 PM. 24 Jul
1500 करोड़ का संसद भवन तो किया तैयार लेकिन बहस नहीं करना चाहती केन्द्र, बोले अभिषेक बनर्जी
पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने केन्द्र सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने संसद की नई बिल्डिंग बनाने में 1,500 करोड़ खर्च किए, लेकिन सदन में जनता के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने में अनिच्छुक हैं. वहीं आज भी बंगाल में 20 लाख से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो आवास योजना के लिए फंड का इंतजार कर रहे हैं अपने लिए घर बनाने के लिए. लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बंगाल की जनता का ख्याल नहीं है. फंड के पैसों का दुरुपयोग किया जा रहा है.
11:13 PM. 24 Jul 235:43 PM. 24 Jul
बंगाल में अगले 10 दिनों तक तैनान रहेगी केंद्रीय बल
मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने चुनाव बाद आतंकवाद से निपटने के लिए केंद्रीय बलों को अगले 10 दिनों तक राज्य में रहने की अनुमति दी है. मुख्य न्यायाधीश ने आदेश दिया कि राज्य और राज्य चुनाव आयोग संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करेंगे. उन जगहों पर केंद्रीय बल तैनात किया जाएगा.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.