West Bengal Breaking News LIVE : कलकत्ता विश्वविद्यालय के सामने आपस में भिड़े टीएमसीपी और एसएफआई के छात्र
West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार की सुबह कोलकाता पहुंचे. मंगलवार सुबह कोलकाता हवाईअड्डे पर उनका स्वागत करने के लिए राज्य के मंत्री व मेयर फिरहाद हाकिम, उद्योग मंत्री शशि पांजा, राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी और राज्य के डीजीपी और पुलिस आयुक्त विनीत गोयल मौजूद थे. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
West Bengal Breaking News LIVE : कलकत्ता विश्वविद्यालय के सामने आपस में भिड़े टीएमसीपी और एसएफआई के छात्र
Live Updates
10:41 PM. 22 Nov 225:11 PM. 22 Nov
बनारस के तर्ज पर कोलकाता के प्रिंसेप घाट पर होगी गंगा आरती
आपने बनारस स्थित पतित पावनी गंगा घाट पर संध्या काल में भव्य महाआरती देखी होगी। अब कुछ वैसा ही नजारा पश्चिम बंगाल के कोलकाता के प्रिंसेप घाट पर भी आपको देखने को मिलेगा. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर गंगा घाटों पर भव्य आरती का आयोजन को लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है. मेयर फिरहाद हकीम ने प्रिंसेप घाट का जायजा लिया है. सफाई का कार्य शुरु कर दिया गया है. दरअसल ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अब प्रत्येक शनिवार और रविवार को कोलकाता नगर निगम की ओर से गंगा की महाआरती का आयोजन प्रिंसेप घाट पर किया जाएगा.
10:41 PM. 22 Nov 225:11 PM. 22 Nov
भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल का दावा TMC के 30 से अधिक एमएलए पार्टी के संपर्क में
पंचायत चुनाव के लिए बंगाल में फिर हुई मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री
पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव के लिए भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती की हुई एंट्री. भाजपा के लिए करेंगे प्रचार जिसकी शुरुआत वह आसनसोल से कर सकते है. मंगलवार को मिथुन चक्रवर्ती ���ोलकाता पहुंचे . इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष के आदेश पर कोलकाता आना हुए है. वह 23 से 27 नवंबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में पंचायत चुनाव के लिए प्रचार करेंगे.
10:41 PM. 22 Nov 225:11 PM. 22 Nov
विधानसभा में डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर भाजपा ने किया वाॅकआउट
पश्चिम बंगाल में विधानसभा में डेंगू के बढ़ते मामले को लेकर भाजपा ने किया वाॅकआउट तो तृणमूल ने कहा कि भाजपा को नाटक करने की आदत है.
10:41 PM. 22 Nov 225:11 PM. 22 Nov
आसनसोल, दुर्गापुर समेत पांच निगमों में होंगे दो डिप्टी मेयर
विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच पश्चिम बंगाल नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 पेश किया गया. शहरी विकास व नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने इस बिल में राज्य के पांच नगर निगमों विधाननगर, सिलीगुड़ी, चंदननगर, दुर्गापुर एवं आसनसोल में दो डिप्टी मेयर बनाने का प्रस्ताव है. इस बिल से नाराज भाजपा विधायक सदन से वॉकआउट कर गये. इसलिए बिना वोटिंग कराये ही विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने ध्वनिमत से बिल को पारित कर दिया. अब इस बिल को राज्यपाल के पास भेजा जायेगा. उनके हस्ताक्षर करने के साथ ही यह बिल नये कानून का रूप ले लेगा.
10:41 PM. 22 Nov 225:11 PM. 22 Nov
दुर्गापुर डीएसपी प्लांट में पिघला लोहा गिरने से फिर एक ठेका श्रमिक की मौत
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के दुर्गापुर स्टील प्लांट ( डीएसपी प्लांट) में मंगलवार सुबह घायल एक और ठेका श्रमिक गोपीनाथ राम की मौत हो गई है. जबकि दो और घायलों का इलाज दुर्गापुर के निजी अस्पताल में चल रहा है. गौरतलब है कि गत रविवार को पिघला लोहा गिरने से एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई थी जबकि तीन श्रमिकों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था. रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दुर्गापुर स्टील प्लांट की ब्लास्ट फर्नेस नंबर 2 से पिघला हुआ गर्म लोहा कलछी में दूसरी जगह ले जाने के क्रम में अचानक पलट गया था.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News LIVE Updates : पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल सीवी आनंद बोस मंगलवार की सुबह कोलकाता पहुंचे. मंगलवार सुबह कोलकाता हवाईअड्डे पर उनका स्वागत करने के लिए राज्य के मंत्री व मेयर फिरहाद हाकिम, उद्योग मंत्री शशि पांजा, राज्य के मुख्य सचिव हरिकृष्ण द्विवेदी और राज्य के डीजीपी और पुलिस आयुक्त विनीत गोयल मौजूद थे. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.