Bengal Weather Update : कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के छह जिलों में आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार से आसमान साफ ​​रहेगा, धूप खिली रहेगी. ऐसे में ठंड बढ़ने की कोई संभावना नहीं है. अगामी मंगलवार से गुरुवार के बीच सिर्फ कोलकाता में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है.

बेमौसम बारिश बंगाल का पीछा नहीं छोड़ रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के छह जिलों में छिटपुट हल्की बारिश (Rain) हो सकती है. उत्तर बंगाल के सभी जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में बारिश होने की संभावना अधिक है. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि कलिम्पोंग के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है. कोलकाता समेत जिलों के मौसम में बदलाव जारी रहेगा.

शनिवार से बदल सकता है मौसम

हालांकि, अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार से राज्य में सभी जगह धूप निकलने की संभावना है. बारिश के कारण कोलकाता में न्यूनतम तापमान करीब दो डिग्री तक कम हो गया है. शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है. गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक था.

Also Read: Bengal Weather Forecast : क्रिसमस से बंगाल के मौसम में अचानक आया बदलाव, जानें क्या कहना है मौसम विभाग का…
शुक्रवार को भी कोलकाता में आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

शुक्रवार को पूरे दिन कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. मंगलवार, बुधवार और गुरुवार की तरह शुक्रवार को भी कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग ने सर्दी की भी भविष्यवाणी की है. मौसम कार्यालय ने कहा कि हालांकि शनिवार से आसमान साफ ​​रहेगा, धूप खिली रहेगी. ऐसे में ठंड बढ़ने की कोई संभावना नहीं है. मंगलवार से गुरुवार के बीच सिर्फ कोलकाता में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. बताया गया है कि इस सप्ताह दक्षिण बंगाल के जिलों में न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है. ऐसे में अगर तापमान में थोड़ी और गिरावट आई तो मौसम में बदलाव हो सकता है.

Also Read: Bengal Weather Forecast : क्रिसमस तक बंगाल समेत जिलों में ठंड में आएगी कमी, मौसम में होगा बदलाव बढ़ेगा पारा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >