Bengal Weather Forecast : आज सीजन का सबसे ठंढा दिन, कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज

सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. अगले कुछ दिनों तक कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. शनिवार को शहर में तापमान एक डिग्री और गिर सकता है.

पश्चिम बंगाल में मौसम ने करवट बदलनी शुरु कर दिया है. तापमान का पारा लगातार गिरने लगा है और ठंड (Cold) बढ़नी शुरु हो गई है. तापमान भी धीरे-धीरे गिरने लगा है. अलीपुर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, तापमान में लगातार बदलाव देखा जा रहा है.अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. अगले कुछ दिनों तक कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. शनिवार को शहर में तापमान एक डिग्री और गिर सकता है.

दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा 

दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा. हालांकि, प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. उत्तरी जिलों में शुष्क मौसम का अनुभव होगा. पूर्वानुमान से स्पष्ट है कि इस सप्ताह के अंत और नये सप्ताह की शुरुआत में राज्य में अच्छी ठंड पड़ेगी. दिसंबर की शुरुआत में चक्रवात मिजौंम चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से बना. यह तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ गया लेकिन इसने बंगाल को भी प्रभावित किया. कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई इलाकों में तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हुई. इसके परिणामस्वरूप मौसम नम हो गया. 10 दिसंबर को सीजन का पहला तापमान सामान्य से कम था.

Also Read: Mamata Banerjee : इस हफ्ते ममता कैबिनेट में फेरबदल की संभावना… जानें मंत्रिमंडल में कौन होगा नया चेहरा
दक्षिण पश्चिम अरब सागर में बन रहा है चक्रवात

मौसम विभाग द्वारा इसी बीच एक बार फिर चक्रवात आने की बात कही जा रही है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण पश्चिम अरब सागर में एक चक्रवात बना हुआ है. शनिवार को एक नया पश्चिमी तूफान उत्तर पश्चिम भारत की ओर आ रहा है. फिलहाल बंगाल पर इसका सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है.

Also Read: WB : ममता बनर्जी ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा, हम राजनीति पर कम विकास पर ज्यादा करते है विश्वास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >