Bihar News: अरवल में दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर पिता-पुत्र की मौत

अरवल में दीवार गिरने के कारण उसके मलवे में दबकर पिता-पुत्र की मौत हो गयी. दीवार गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रेस्क्यू का काम शुरू किया लेकिन काफी देर हो चुकी थी.

अरवल जिले में पिता-पुत्र एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गये. दीवार गिरने से उसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गयी. मामला जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां कटेसर गांव में ये हादसा हुआ है. दोनों के मलबे में दबने के बाद कोहराम मच गया. आनन-फानन में लोगों ने जुटकर दोनों को मलवे से बाहर निकाला लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने बेटे को स्कूल छोड़ने पिता जा रहे थे उसी दौरान ये हादसा हुआ. बताया जाता है कि मिट्टी की दीवार पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी. दीवार गिरने के बाद दोनों उसके मलवे में दब गये जिससे मौत हो गयी. वहीं घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. ग्रामीण पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग कर रहे हैं. मृतक कटेसर गांव के निवासी बताये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >