Nepal Tour: फरवरी 2024 में फ्रेंड्स के साथ बना रहे हैं नेपाल घूमने का प्लान, तो IRCTC के इस पैकेज को करें बुक

Nepal Tour: नेपाल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है. चारों ओर से हिमालय की पहाड़ियों में बसा नेपाल दूर से ही देखने में बेहद सुंदर है. यहां पर सर्दी के दिनों में सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए आते हैं.

Nepal Tour: नेपाल अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है. चारों ओर से हिमालय की पहाड़ियों में बसा नेपाल दूर से ही देखने में बेहद सुंदर है. यहां पर सर्दी के दिनों में सबसे अधिक पर्यटक घूमने के लिए आते हैं.

अगर आप भी अगले साल 2024 में नेपाल विजिट करने का प्लान बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी के स्पेशल पैकेज के साथ बुकिंग करा सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

IRCTC नेपाल टूर पैकेज

दरअसल नेपाल के इस टूर पैकेज की शुरुआत मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से होगी. आपको भोपाल से दिल्ली और दिल्ली काठमांडू जाने और आने दोनों के लिए फ्लाइट की टिकट दी जाएगी.

Also Read: Destinations In Winter: दिसंबर-जनवरी महीने में घूमने का है मन तो इन डेस्टिनेशन को ट्रैवल लिस्‍ट में करें शामिल

नेपाल टूर पैकेज का नाम

इस टूर पैकेज का नाम Naturally Nepal है. इसमें आपको पशुपतिनाथ मंदिर से लेकर बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, स्वयंभूनाथ स्तूप, मनोकामना मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा आदि जगहों पर घूमाया जाएगा.

ये मिलेगी सुविधा

नेपाल के इस टूर पैकेज में आपको कुल 6 दिन और 5 रात घूमाया जाएगा. आपको 3 स्टार होटल में रुकने की सुविधा भी मिलेगी. इतना ही नहीं इसमें आपको ब्रेकफास्ट और डिनर के साथ-साथ इंग्लिश बोलने वाला टूर गाइड भी मिलेगा.

Also Read: बिना वीजा जा रहे हैं थाईलैंड घूमने तो इन जगहों पर विजिट करना न भूलें

नेपाल टूर पैकेज की शुरुआत

इस पैकेज की शुरुआत 12 फरवरी 2024 से लेकर 24 फरवरी के बीच है. अगर आप नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं.

नेपाल टूर पैकेज का किराया

इस पैकेज में अगर आप अकेले सफर पर जाते हैं तो 55,100 रुपये देने होंगे, दो लोगों को 47,000 रुपये और तीन लोगों को 46,200 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से देने होंगे

Also Read: Darjeeling Famous Places: टाइगर हिल से लेकर हैप्पी विला तक, जरूर घूमने जाएं दार्जिलिंग की इन जगहों पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >