सैनिकों को इस तरह बॉर्डर पर भांगड़ा डांस करते देख झूम उठे लोग, वीरेंद्र सहवाग ने शेयर किया वीडियो

भारतीय सैनिक बॉर्डर पर भांगड़ा डांस करते हुे वीडियो काफी वायरल हो रहा है इस वीडियो को वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया हुआ है, ये वीडियो भारत पाकिस्तान बॉर्डर वाले जगह की है.

सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है ऐसी ही एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल ये वीडियो भारतीय सैनिकों का है जहां भारतीय सैनिक बेहद प्रसन्न मुद्रा में भांगड़ा करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. ये वीडियो भारत पाकिस्तान बॉर्डर वाले जगह की है. इस वीडियो को वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट किया हुआ है.

उन्होंने वीडियो शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा है, उन्होंने कहा है कि भारत-पाक सीमा के करीब सैनिकों का भांगड़ा डांस बेहद शानदार हैं. लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इतनी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी ये लोग कितना खुश हैं. उनके इस हिम्मत को मेरा सलाम.

आपको बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, उस वीडियो को लोगों ने अब तक 1 घंटे के अंदर 1 लाख 31 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं इस वीडियो पर अब तक 34 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं.

इस वीडियो पर हमारे जवान जिस प्रकार से सीमापर डांस कर रहे हैं उसे देखकर कोई भी झूमने को मजबूर हो जाएगा. इस वीडियो में साफ साफ देखा जा सकता है कि बॉर्डर पर 4 से 5 सैनिक खड़े हेकर किस प्रकार से भांगड़ा कर रहे हैं. जिसके बोल दारू बदनाम कर दी है. ये वीडियो इतनी खूबसूरत है कि कोई भी इसे देखे बिना नहीं रह सकता. आपको बता दें कि भारतीय सैनिकों एक और वीडियो इससे पहले सेशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था जिसमें हमारे भारतीय सैनिक सियचिन जैसी ठंडी जगह पर बर्फ का केक काटा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >