WTC Final से पहले नई जर्सी में दिखी टीम इंडिया, विराट और रोहित का दिखा कूल अंदाज, वीडियो वायरल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के पहले टीम इंडिया की नई जर्सी जारी हो चुकी है. नई जर्सी पहने हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी का वीडियो भी सोेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के पहले टीम इंडिया की नई जर्सी जारी हो चुकी है. भारतीय टीम की नई जर्सी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खास बात यह है कि इस बार टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत पूरी टीम नई जर्सी पहने हुए नजर आई है. नई जर्सी में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी काफी कूल नजर आए.

टीम इंडिया की नई जर्सी में दिखा अलग स्वैग

एडिडास इंडिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भारतीय टीम की नई जर्सी का वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हरमनप्रीत कौर समेत भारतीय पुरुष और महिला टीम के प्लेयर्स एडिडास की नई जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं. टीम इंडिया की यह नई जर्सी पहनकर रोहित शर्मा, विराट कोहली, हरमनप्रीत कौर काफी जोश में नजर आ रहे हैं. नई जर्सी पहनकर विराट कोहली वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यह किंग होने का एहसास दिलाएगी पर गेम से बड़ा कुछ नहीं है ये भी याद दिलाएगी. वहीं सभी खिलाड़ी यह जर्सी पहनकर यह भी कह रहे हैं कि इस जर्सी के लिए अपनी फिलिंग समझाना इम्पॉसिबल है. पर जर्सी पहनकर कुछ भी इम्पॉसिबल नहीं है.

https://www.instagram.com/reel/CtBLYj6xr6x/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

आपको बता दें कि इस वीडियो में टीम इंडिया के सभी सितारे लिमिटेड ओवर्स (वनडे और टी20) की जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं. एडिडास इंडिया ने शुक्रवार को भारतीय टेस्ट टीम की जर्सी से भी पर्दा उठाया था. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के लिए एडिडास ने बेहस आकर्षक जर्सी बनाई गई है. फैंस को एडिडास द्वारा बनाई गई यह जर्सी काफी पसंद किया जा रहा है. गौलतलब है कि एडिडास भारतीय टीम की जर्सी की नई स्पॉनसर बना है. एडिडास साल 2028 तक के लिए टीम इंडिया की किट का स्पॉनसर बना है.

Also Read: कोरोमंडल रेल हादसे से सदमे में क्रिकेट जगत, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग समेत कई स्टार क्रिकेटरों ने जताया शोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >