PM Modi in Dhanbad: धनबाद में लगे ‘वीर नरेंद्र जिंदाबाद’, ‘अबकी बार मोदी सरकार’ के नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आने से पहले ही धनबाद में उनके स्वागत की विशेष तैयारी की थी. गिरिडीह, कोडरमा से आए लोगों ने मोदी के समर्थन में नारेबाजी की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड आने से पहले ही धनबाद जिले में उनके स्वागत की विशेष तैयारी की गई थी. उनके स्वागत के लिए गिरिडीह, कोडरमा और अन्य जिलों से आए लोगों ने पीएम मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ‘वीर नरेंद्र जिंदाबाद’, ‘पीएम मोदी जिंदाबाद’, ‘अबकी बार मोदी सरकार’ के नारे लगाए. पीएम मोदी के कार्यक्रम की वजह से सिंदरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

भाजपा के नेताओं को भी बिना पास के इंट्री नहीं दी जा रही थी. एक भाजपा नेता की कार को पुलिस ने इसलिए रोक दिया, क्योंकि उनके पास कार का पास नहीं था. पुलिस ने कहा कि कार का पास नहीं है, तो यहां से पैदल ही जाइए.

Also Read : PM Modi Jharkhand Visit LIVE: जोहार प्रधानमंत्री जी, देश की कोयला राजधानी धनबाद में आपका स्वागत है

बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पीएम के कार्यक्रम के पास या पहचान पत्र दिखाए बगैर कोई भी अंदर दाखिल नहीं हो पा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की वजह से बरवाअड्डा में परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा. चूंकि वाहनों को उस ओर जाने से रोक दिया गया था, स्टूडेंट्स को पैदल ही लंबी दूरी तय करनी पड़ी.

भाजपा की महिला नेताओं के पर्स तक की जांच की गई. जांच के लिए अलग-अलग जगहों पर पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. भाजपा की विजय संकल्प महारैली के लिए भारी संख्या में महिलाएं पैदल ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचीं.

Also Read : सिंदरी में नैनो यूरिया प्लांट व 60 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र समेत 17 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

सिंदरी में पुलिस भाजपा के बड़े नेताओं की गाड़ी को भी चेक करके ही आगे जाने की अनुमति दे रही है. बिना पास के किसी भी गाड़ी को मेमको मोड़ से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >