विधानसभा चुनाव 2022: अमित शाह रविवार को गोवा में करेंगे प्रचार, दो जनसभाओं को भी करेंगे संबोधित
Copied link
विधानसभा चुनाव 2022 LIVE: पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों ने कमर कस ली है. राजनीतिक दलों की ओर से सूची जारी होने के बाद पर्चा दाखिल करने और डोर टू डोर प्रचार करने का सिलसिला शुरू हो गया है. मतदाताओं को पटाने के लिए तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं.
3:45 AM. 30 Jan 223:45 AM. 30 Jan
अमित शाह रविवार को गोवा में करेंगे प्रचार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए प्रचार करेंगे. इस दौरान वह घर-घर जाकर पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे, वहीं दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, रविवार को गोवा पहुंचने के बाद शाह सबसे पहले बोरिम में साई बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और उसके बाद पोंडा स्थित सन ग्रेस गार्डेन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
3:45 AM. 30 Jan 223:45 AM. 30 Jan
नवजोत सिंह सिद्धू ने घोषित की 44.63 करोड़ रुपये की संपत्ति
पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर पूर्व सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा घोषित कुल 44.63 करोड़ रुपये की संपत्ति में दो एसयूवी, 44 लाख रुपये की घड़ियां और 35 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्तियां शामिल हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य सिद्धू ने 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये अमृतसर में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया.
3:45 AM. 30 Jan 223:45 AM. 30 Jan
पंजाब लोक कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 7 उम्मीदवारों की सूची
पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की सूची जारी की. बता दें कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाई थी.
3:45 AM. 30 Jan 223:45 AM. 30 Jan
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किये 4 क्षेत्रीय पर्यवेक्षक
कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चार क्षेत्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मालवा क्षेत्र के लिए संजय निरूपम और अर्जुन मोढवाडिया के तौर पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. उत्तम कुमार रेड्डी को माझा क्षेत्र और सुखविंदर सिंह सुखू को दोआबा क्षेत्र का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. पंजाब में कांग्रेस एक बार फिर से चुनाव जीतने के लिए प्रयासरत है.
3:45 AM. 30 Jan 223:45 AM. 30 Jan
जालंधर में बोले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, AAP एक कट्टर ईमानदार पार्टी
जालंधर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 26 साल कांग्रेस और 19 साल बादल परिवार ने राज किया. उन्होंने जो करना था वो कर लिया. इनको और 5 साल देने से कोई फायदा नहीं है, AAP एक कट्टर ईमानदार पार्टी है इसलिए 5 साल के लिए आम आमदी पार्टी एक मौका मांग रही है.
3:45 AM. 30 Jan 223:45 AM. 30 Jan
नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर के गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीद में माथा टेका
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को अमृतसर के गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीद में माथा टेका. इससे पहले अमृतसर पूर्व से पार्टी के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू ने आज नामांकन दाखिल किया है.
3:45 AM. 30 Jan 223:45 AM. 30 Jan
पंजाब में AAP उम्मीदवार बोले- अमृतसर के लोग मेरे लिए लड़ रहे हैं चुनाव
पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा है कि वह चुनाव में सिर्फ एक उम्मीदवार हैं, लेकिन वास्तव में अमृतसर के लोग हैं जो उनके लिए चुनाव लड़ रहे हैं. सिंह अमृतसर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से आप के उम्मीदवार हैं, जहां उनका सामना मौजूदा कांग्रेस विधायक सुनील दत्ती, पिछले साल भारतीय जनता पार्टी (BJP) से शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल हुए पूर्व मंत्री अनिल जोशी और अन्य से है.
6:06 PM. 29 Jan 226:06 PM. 29 Jan
आप के सीएम कंडीडेट भगवंत मान ने धुरी से पर्चा किया दाखिल
आम आदमी पार्टी के सीएम कंडीडेट भगवंत सिंह मान ने पंजाब के संगरूर ज़िले के धुरी विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल किया. पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं और 10 मार्च को मतगणना होगी. पर्चा दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि आज मैंने नामांकन दायर किया है. मुझे उम्मीद है कि मुझे लोगों का प्यार मिलेगा। लोग बदलाव चाहते हैं.
6:06 PM. 29 Jan 226:06 PM. 29 Jan
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चिन्यालीसौर में मनकामेश्वर मंदिर पूजा की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के चिन्यालीसौर में मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की.
3:07 PM. 29 Jan 223:07 PM. 29 Jan
पंजाब में निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे सीएम चन्नी के भाई, बस्सी पठाना से पर्चा किया दाखिल
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मनोहर सिंह ने बस्सी पठाना विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. कांग्रेस ने फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना सीट से मौजूदा विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी का टिकट नहीं मिलने के बाद सिंह ने इससे पहले कहा था कि वह विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि वह बस्सी पठाना के लोगों की इच्छानुसार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
3:07 PM. 29 Jan 223:07 PM. 29 Jan
अमृतसर पूर्वी सीट से नवजोत सिंह सिद्धू और धुरी से भगवंत मान दाखिल करेंगे नामांकन दाखिल करेंगे
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करेंगे. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के सीएम कंडीडेट भगवंत सिंह मान धुरी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. हालांकि, उनकी बड़ी बहन के खुलासे के बाद पंजाब की राजनीति में फिलहाल उबाल आया हुआ है.
3:01 PM. 29 Jan 223:01 PM. 29 Jan
हरीश रावत और गणेश गोदियाल ने नामांकन दाखिल किये
उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और गणेश गोदियाल सहित कई प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए. प्रदेश कांग्रेस अभियान समिति के प्रमुख रावत नैनीताल जिले की लालकुआं सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि गोदियाल श्रीनगर गढ़वाल सीट से चुनावी मैदान में हैं. नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में किशोर उपाध्याय (टिहरी), रितु खंडूरी (कोटद्वार), अनुकृति गुसाईं (लैंसडौन) तथा ब्रजभूषण गैरोला (डोईवाला) शामिल रहे.
मुख्य बातें
विधानसभा चुनाव 2022 LIVE: पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों ने कमर कस ली है. राजनीतिक दलों की ओर से सूची जारी होने के बाद पर्चा दाखिल करने और डोर टू डोर प्रचार करने का सिलसिला शुरू हो गया है. मतदाताओं को पटाने के लिए तरह-तरह के वादे किए जा रहे हैं.