झारखंड के गिरिडीह में प्रेमी युगल को जबरन संबंध बनाने के लिए बाध्य किया, VIDEO वायरल

video viral of couple forced to have relation in giridih district of jharkhand. वीडियो में दिख रहा है कि प्रेमी युगल को कमरे से बाहर निकालकर उनके कपड़े उतरवाये गये. लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

बिरनी : गिरिडीह जिला (Giridih District) के बिरनी (Birni) थाना क्षेत्र के एक स्वास्थ्य उपकेंद्र में बीते दिनों प्रेमालाप करते पकड़ाये युगल के साथ ग्रामीणों ने क्रूरता की हद पार कर दी. मानवता को शर्मसार करने में भी इन लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी. इसका एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया. वीडियो में दिख रहा है कि प्रेमी युगल को कमरे से बाहर निकालकर उनके कपड़े उतरवाये गये. लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

मना करने पर लोगों ने उन्हें फिर से पीटा और जबरन संबंध स्थापित करने के लिए मजबूर किया. मुखिया की मौजूदगी में दोनों को रस्सी से बांधकर पीटा गया. उन्हें जूते-चप्पलों की माला भी पहनायी गयी. जब ग्रामीणों का मन भर गया, तब इसकी जानकारी रात में ही बिरनी थाना की पुलिस को दी.

सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और प्रेमी युगल को थाना ले गयी. घटना के बाद महिला ने ग्रामीणों पर कई प्रकार के आरोप लगाये. उसने बिरनी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने प्रेमी युगल के साथ काफी क्रूर व्यवहार किया है. इस मामले में मुखिया की भूमिका अहम है. वीडियो वायरल हो रहा है. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

गांव के लोग जब प्रेमी युगल के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर रहे थे, उसी वक्त किसी ने मोबाइल फोन से चुपके से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. बुधवार (11 मार्च, 2020) को हुई इस घटना का वीडियो शुक्रवार (13 मार्च, 2020) को वायरल हो गया. इसके बाद यह मामला प्रकाश में आया. पुलिस पूरी तत्परता से मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया है कि इस मामले में दोषी बख्शे नहीं जायेंगे.

तस्वीर देखने से ऐसा लगता है कि पुरुष और महिला के सिर के बाल भी काटे गये हैं. हालांकि, बाल पूरी तरह से नहीं काटे गये हैं. तस्वीर में दिख रहा है कि महिला के सिर के बायीं ओर के बाल काट दिये गये हैं. हो सकता है कि होली के ठीक अगले दिन हुई इस घटना के वक्त दोनों के सिर में अबीर लगा हो, इसलिए भी यह कटा हुआ लग रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >