Vicky Kaushal Net Worth: इस फिल्म से चमकी किस्मत… सुनहरा सफर तय कर आज करोड़ों के मालिक हैं विक्की कौशल

Vicky Kaushal Net Worth: बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने कड़ी मेहनत से आज बड़े एक्टर बनने का सपना पूरा किया है. आईये जानते हैं उनकी नेटवर्थ से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में…

Vicky Kaushal Net Worth: बॉलीवुड के हैंडसम हंक विक्की कौशल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. मनमर्जियां से लेकर उरी और सरदार उधम तक विक्की ने इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत साबित की है. वह एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी रहे हैं, और फोर्ब्स इंडिया की 2019 की सेलिब्रिटी 100 सूची में थे.

विक्की कौशल का करियर

विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई में एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल और वीना कौशल के घर हुआ था. वह एक इंजीनियर है, उन्होंने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान से अपनी डिग्री प्राप्त की है. विक्की को हमेशा से ही फिल्मों में एक्टर बनना था. बहुत कम लोगों को पता होगा, एक्टर ने क्राइम ड्रामा गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012) में अनुराग कश्यप की सहायता भी की थी.

विक्की कौशल का फिल्मी करियर

विक्की ने साल 2015 में स्वतंत्र ड्रामा फिल्म मसान से बॉलावुड में अपनी शुरुआत की. उसी के लिए उन्हें आईफा और बेस्ट मेल डेब्यू के लिए स्क्रीन अवॉर्ड्स भी मिले. बाद में उन्होंने 2016 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर रमन राघव 2.0 में भी अभिनय किया. उन्होंने आदित्य धर की वॉर ड्रामा एक्शन फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से लाखों दिल जीते. इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला.

Also Read: द केरल स्टोरी की सक्सेस को सर पर नहीं चढ़ने… सुदीप्तो सेन बोले- कई और सच्ची कहानियां अभी सामने आने की जरूरत
विक्की कौशल नेटवर्थ

विक्की कौशल को फोर्ब्स की 2018 की 30 अंडर 30 सूची की सूची में जगह मिली थी. वह पत्रिका की सेलिब्रिटी 100 सूची में भी दिखाई दिए. दैनिक जागरण की रिपोर्ट की मानें तो विक्की कौशल की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग $5 मिलियन यानी लगभग 37 करोड़ रुपये है. एक्टर एक फिल्म के लिए लगभग 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. उनकी मंथली इनकम लगभग 40 लाख बताई जाती है. एक्टर कई सारे विज्ञापन में भी नजर आते हैं. वह प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए लगभग 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >