Vat Savitri Vrat 2023: इस विधि से करें वट सावित्री का व्रत, जान लें कुछ जरूरी नियम

Vat Savitri Vrat 2023: वट वृक्ष की पूजा के लिए आपके कई तरह के सामान की जरूरत होगी जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है. सबसे पहले ध्यान रखे की वट सावित्री की पूजा वट वृक्ष के नीचे ही की जाती है. इस साल वट सावित्री व्रत आज 19 मई को है. इसी दिन अमावस्या और शनि जयंती का शुभ संयोग भी बन रहा है.

Vat Savitri Vrat 2023:  हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को वट सावित्री का व्रत रखा जाता है. इस साल वट सावित्री व्रत आज 19 मई को रखा जा रहा है. इसी दिन अमावस्या और शनि जयंती का शुभ संयोग भी बन रहा है.  

इस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं, उसकी परिक्रमा करती हैं और उसके चारों ओर कलावा बांधती हैं. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को पूरी श्रद्धा से रखने पर पति की लंबी आयु व संतान प्राप्ति फलित होती है. कुछ महिलाएं ऐसी भी होंगी जो इस साल पहली बार वट सावित्री व्रत रखने जा रही होंगी. यदि आप भी पहली बार इस व्रत को रखने जा रही हैं तो कुछ जरूरी नियम हैं, जिन्हें आपको जान लेना चाहिए.

वट सावित्री व्रत पूजा की विधि

  • सुबह घर की सफाई कर नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नान करें.

  • इसके बाद पवित्र जल का पूरे घर में छिड़काव करें.

  • बांस की टोकरी में सप्त धान्य भरकर ब्रह्मा की मूर्ति की स्थापना करें.

  • ब्रह्मा के बाएं भाग में सावित्री की मूर्ति स्थापित करें.

  • एक और दूसरी टोकरी में सत्यवान तथा सावित्री की मूर्तियों की स्थापना करें. इन टोकरियों

    को वट वृक्ष के नीचे ले जाकर रखें.

  • इसके बाद ब्रह्मा तथा सावित्री का पूजन करें.

वट सावित्री व्रत पूजा सामग्री

वट वृक्ष की पूजा के लिए आपके कई तरह के सामान की जरूरत होगी जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है. सबसे पहले ध्यान रखे की वट सावित्री की पूजा वट वृक्ष के नीचे ही की जाती है. अगर वट वृक्ष न हो तो आप वट की एक डाली तोड़कर भी पूजा कर सकते हैं. हालांकि, आप चाहें तो पहले ही गमले में बोनसाइज वट का पौधा लगा सकते हैं और उसकी पूजा कर सकते हैं.

वट सावित्री पूजा सामग्री

  • वट वृक्ष

  • भिगा हुआ काला चना

  • बांस का पंखा (बियन)

  • कलावा – अगर नहीं है तो सफेद सूत को हल्दी में रंग कर प्रयोग में लाएं या लाल रंग में रंगकर प्रयोग करें.

  • मौसमी फल जैसे आम, लीची

  • अक्षत

  • अगरबत्ती

  • फूल लाल पीला

  • केला का पत्ता

  • नए वस्त्र

  • जो लोग पहली बार वट सावित्री व्रत कर रहे हैं उनके लिए कपड़े का बना वर वधू का जोड़ा (गुड्डा)

  • मिट्टी का घड़ा

  • दीप बाती घी

  • अगरबत्ती

  • तांबे के लोटे में गंगाजल मिला जल

  • सिंदूर

  • रोली

  • मिठाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >