Vat Savitri Vrat 2021 Puja Vidhi: धूमधाम से मना अखंड सौभाग्य का वट सावित्री व्रत, 148 साल बाद यह खास योग, जानें पूजा विधि, व्रत के नियम, पारण समय, समेत अन्य जानकारियां…

Vat Savitri Puja 2021 Date And Time: वट सावित्री व्रत 10 जून यानि कल है. हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है. इस दिन सुहागिनें अपने अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं. इस पर्व की खास रौनक उत्तर भारत में देखने को मिलती है. मान्यता है कि वट वृक्ष के नीचे बैठकर ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान को दोबारा जीवित कर लिया था. आइए जानते है वट सावित्री व्रत, शुभ मुहूर्त, व्रत नियम, पूजा विधि और इससे जुड़ी पूरी जानकारी…

Live Updates
4:29 PM. 10 Jun 21 10:59 AM. 10 Jun

अमावस्या तिथि कब होगी समाप्त

अमावस्या तिथि आरंभ मुहूर्त: 9 जून 2021, बुधवार की दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से

अमावस्या तिथि समाप्ति मुहूर्त: 10 जून 2021, गुरुवार शाम 4 बजकर 22 मिनट तक

4:29 PM. 10 Jun 21 10:59 AM. 10 Jun

क्यों खास है इस बार की ज्येष्ठ अमावस्या

साल का पहला सूर्य ग्रहण 2021 पड़ रहा है. जो दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू हो जायेगा और शाम 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा.

शनि जयंति 2021 है. मान्यता है कि शनि देव का जन्म आज ही हुआ था.

अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु के महिलाएं वट सावित्री व्रत 2021 रख रही हैं. वट वृक्ष की पूजा की जा रही है.

पितरों की आत्मा के शांति के लिए दिन अच्छा माना जाता है.

सूर्य पूजा और पवित्र नदी में डूबकी लगाकर पाप को नाश के लिए लोग कामनाएं करते है.

3:17 PM. 10 Jun 21 9:47 AM. 10 Jun

सूर्यग्रहण-शनि जयंती का प्रभाव किस राशि पर अधिक

वृषभ राशि के जातकों पर सूर्यग्रहण भारी पड़ सकता है.

इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है.

शनि-सूर्य के योग ठीक नहीं, इस दौरान वाहन चलाने से परहेज करें

धन हानि भी होने की संभावना है.

परिजन से अनबन हो सकता है.

3:17 PM. 10 Jun 21 9:47 AM. 10 Jun

कोरोना महामारी के दौरान घर पर कैसे करें वट सावित्री पूजा

वट सावित्री की सभी पूजन सामग्री एक टोकरी में सजा लें

वट वृक्ष के समीप जाएं और एक आसन लेकर बैठ जाएं

धूप-दीप दिखाकर वट वृक्ष की पूजा शुरू करें.

भिगोए चने, पूरी, पुए व आम के मुरब्बे का भोग लगाएं

फिर सावित्री-सत्यवान की कथा सुनें

अब भीगा चना, कुछ पैसे व वस्त्र अपनी सास को देकर उनका आशीर्वाद लें.

पूजा के बाद सुहाग का सामान दान करें.

इसके अलावा, किसी ब्राह्मण को वस्त्र व फल भी दान कर सकते हैं.

3:17 PM. 10 Jun 21 9:47 AM. 10 Jun

वट सावित्री के प्रमुख भोग

वट सावित्री व्रत के दौरान आम का मुरब्बा, भिगोए चने, पूरी व पुए खास भोग है. ऐसी मान्यता है कि इसे चढ़ाने से त्रिदेव से अखंड सौभाग्य का वर मिलता है.

3:17 PM. 10 Jun 21 9:47 AM. 10 Jun

जानें वट सावित्री व्रत के लिए पूजन की सामग्री

बांस की लकड़ी का पंखा, अगरबत्ती, लाल व पीले रंग का कलावा, पांच प्रकार के फल, बरगद का पेड़, चढ़ावे के लिए पकवान, हल्दी, अक्षत, सोलह श्रृंगार, कलावा, तांबे के लोटे में पानी, पूजा के लिए साफ सिंदूर, लाल रंग का वस्त्र आदि.

Shani Jayanti 2021 पर भूल कर भी न करें शनि देव को क्रोधित करने वाले ये काम, जानें आज क्या करना होगा लाभकारी

मुख्य बातें

Vat Savitri Puja 2021 Date And Time: वट सावित्री व्रत 10 जून यानि कल है. हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है. इस दिन सुहागिनें अपने अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं. इस पर्व की खास रौनक उत्तर भारत में देखने को मिलती है. मान्यता है कि वट वृक्ष के नीचे बैठकर ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान को दोबारा जीवित कर लिया था. आइए जानते है वट सावित्री व्रत, शुभ मुहूर्त, व्रत नियम, पूजा विधि और इससे जुड़ी पूरी जानकारी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >