Vande Bharat : हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस की चढ़ने वाली सीढ़ियां प्लेटफाॅर्म से टकराकर टूटी

रेलवे अधिकारियों की प्रारंभिक धारणा यह है कि किसी कारणवश प्लेटफार्म से ट्रेन टकरा गई होगी और इस तरह की समस्या हुई. इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ. रेलवे कर्मचारियों की ओर से मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया गया.

पश्चिम बंगाल में हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस (Howrah-New Jalpaiguri Vande Bharat Express) करीब 1 घंटे तक बर्दवान रामपुरहाट लूप लाइन के वेदिया स्टेशन पर रुकी रही. बोगी में चढ़ने वाली सीढ़ियां प्लेटफ़ॉर्म से टकराकर टूट गई थी. यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार अचानक एक तेज आवाज हुई. कुछ यात्रियों के मुताबिक वह आवाज किसी चीज को रगड़ने जैसी थी. अचानक बहुत जोर का झटका लगा और तेज ब्रेक लगने के बाद बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रुक गई. तभी गार्ड ट्रेन से उतरे और देखा कि कई कमरों में चढ़ने वाली सीढ़ियां प्लेटफ़ॉर्म से टकराकर टूट गई है.

बर्दवान स्टेशन पर ट्रेन लगभग 1 घंटे तक रुकी रही

ट्रेन एक घंटे से अधिक समय तक स्टेशन पर खड़ी रही. रेलवे सूत्रों के अनुसार 7.35 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस बर्दवान रामपुरहाट लूप लाइन पर वेदिया स्टेशन पर पहुंची. अप हावड़ा न्यूजपाइगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस 8.37 मिनट तक खड़ी रही . हालांकि, रेलवे अधिकारियों की प्रारंभिक धारणा यह है कि किसी कारणवश प्लेटफार्म से ट्रेन टकरा गई होगी और इस तरह की समस्या हुई. इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ. रेलवे कर्मचारियों की ओर से मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया गया. अभी तक रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Also Read: कांग्रेस पर फिर भड़कीं ममता बनर्जी,टूटा I.N.D.I.A गठबंधन ! बंगाल में भाजपा काे अकेले ही मात देने का किया ऐलान
अयोध्या जानेवाली भीड़ को देखते हुए दून एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच

राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ गयी है. इसके मद्देनजर पूर्व रेलवे ने अयोध्या होकर गुजरने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है. पूर्व रेलवे ने 13009/13010 दून एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है. दो कोच सामान्य द्वितीय श्रेणी के लगाये जायेंगे. 23 जनवरी से प्रारंभ हुई यह व्यवस्था 22 फरवरी तक रहेगी. 13009/13010 हावड़ा दून एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से प्रत्येक दिन रवाना होती है, जो योग नगरी ऋषिकेश तक जाती है. दून एक्सप्रेस में कुल 21 कोच मौजूद हैं. नयी व्यवस्था के बाद ट्रेन 23 कोचों के साथ रवाना होगी.

Also Read: TMC नेता शेख शाहजहां के आवास पर दूसरी बार ईडी की छापेमारी, ताला तोड़कर घर में दाखिल हुई टीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >