Uunchai BO Collection Day 1: अमिताभ बच्चन की 'ऊंचाई' को मिली धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़

फिल्म ऊंचाई की तारीफ हर स्टार ने की. साथ ही दर्शकों से ये फिल्म देखने का आग्रह किया था. अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी, सारिका और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म ने पहले दिन अच्छा बिजनेस किया है.

Uunchai Box Office Collection Day 1: फिल्म ऊंचाई (Uunchai) बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म की कहानी काफी इमोशनल है और ट्विटर पर इसे लोगों का खूब प्यार मिला. मूवी में कई बड़े चेहरे दिखाई दिए है, जिसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका और नीना गुप्ता हैं. फिल्म ने ओपमिंग डे पर कितान कमाया है, चलिए आपको बताते है.

Uunchai Box Office Collection Day 1

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म ऊंचाई को कई सेलेब्स ने सपोर्ट किया. साथ ही सोशल मीडिया पर इसके लिए काफी अच्छे रिव्यू भी लिखे. तरण आर्दश ने भी मूवी को दिल छूने वाला बताया. पहले दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ कमाए है. उम्मीद की जा रही थी फिल्म इसके आस-पास जितना ही कलेक्शन करेगी. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है, जिसमें फेरबदल हो सकता है. बता दें कि भारत में फल्म 483 स्क्रीन्स और दुनिया भर में लगभग 900 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है.

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने की तारीफ

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने ऊंचाई की तारीफ करते हुए लिखा था, ऊंचाई सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह नई शुरुआत और बुढ़ापे में जीवन के नए अर्थों की भावना है. स्क्रीन पर सकारात्मकता लाने के लिए सूरज बड़जात्या जी को धन्यवाद. दिग्गजों का प्रदर्शन आपको इस कारण का एहसास कराता है कि वो लीजेंड क्यों है.

Also Read: Uunchai Review: ‘ऊंचाई’ ने जीता दर्शकों का दिल, यूजर्स कर रहे सूरज बड़जात्या की फिल्म की तारीफ
ऊंचाई का स्पेशल स्क्रीनिंग

वहीं, बुधवार को अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल द्वारा आयोजित फिल्म ऊंचाई के स्पेशल स्क्रीनिंग में माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी, काजोल, अक्षय कुमार, शहनाज गिल, फरदीन खान, जुगल हंसराज, सूरज बड़जात्या, परिणीति चोपड़ा, राजू खेर, सारिका, नीना गुप्ता, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन जैसे सेलेब्स नजर आए थे. बता दें कि सूरज बड़जात्या ने सात साल बाद फिल्म ऊंचाई से निर्देशन में वापसी की है. इससे पहले उन्होंने फिल्म प्रेम रतन धन पायो बनाई थी, जिसमें सलमान खान, सोनम कपूर, अनुपम खेर ने अहम किरदार निभाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >