बरेली में दोस्त के साथ घर से गया युवक, 16 घंटे बाद मिली सिर कटी लाश, परिजनों ने लगाया ये आरोप

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में दिल्ली से घर लौटे युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. बता दें कि शनिवार शाम युवक को उसका दोस्त बुलाकर ले गया था. वह देर रात तक घर नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में दिल्ली से घर लौटे युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. बता दें कि शनिवार शाम युवक को उसका दोस्त बुलाकर ले गया था. वह देर रात तक घर नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की. मगर, रविवार को उसकी लाश मिली. उसका सिर शव से अलग था. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है.

रविवार को आंवला थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी सोनू (26 वर्ष) का शव गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल में मिला है. उसका सिर शरीर से अलग था. पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि सोनू दिल्ली की एक कपड़ा फैक्ट्री में टेलरिंग का काम करता था. वह शनिवार को दिल्ली से घर वापस लौटा. इसके बाद शाम को लगभग 07:30 बजे उसे गांव का ही प्रदीप अपने साथ बुलाकर ले गया था.

सोनू देर रात तक घर वापस नहीं लौटा. इसके बाद घर के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की. उन्होंने प्रदीप से भी पूछताछ की,लेकिन प्रदीप ने सोनू के बारे में कुछ नहीं बताया. रविवार को सोनू का शव जंगल में जा रहे लोगों ने देखा. इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई.उसकी सिर काट कर हत्या की गई थी. मृतक के घर वालों ने प्रदीप पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है. इसके साथ ही रंजिश से इंकार किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >