कुश्ती के दौरान पहलवान ने चला ऐसा दांव कि खिलाड़ी की हो गयी मौत, वीडियो हुआ वायरल

Uttar Pradesh News : मुरादाबाद में कुश्ती के दौरान उत्तराखंड के रहने वाले पहलवान की गर्दन टूटने से मौत हो गई है. पहलवान की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) कुश्ती के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो हुआ है. मुरादाबाद में आयोजित एक दंगल प्रतियोगिता में एक पहलवान की मौच के दौरान ही मौत हो गयी. बता दें कि कुश्ती के दौरान उत्तराखंड से आए पहलवान की गर्दन टूटने से मौत हो गई. मीडिया में चल रही खबरों की माने तो ये वीडियो मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस द्वारा अभी ऐसी किसी भी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है.

जानकारी के मुताबिक बिना अनुमति के यह दंगल आयोजित की गई थी, जिसमें एक पहलवान के दांव से दूसरे पहलवान की गर्दन टूट गई और अखाड़े में ही उसकी सांसे उखड़ गई. कुश्ती के खेल के दौरान पहलवान की मौत का लाइव वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पहलवान दूसरे पहलवान को उठा कर गर्दन के बल पटकटा है और उसके बाद दूसरा पहलवान उठ नहीं पाया. इस दौरान वहां मौजूद लोग वीडियो में तालियां भी बजाते दिख रहे हैं.

Also Read: T20 WC के लिए टीम में नहीं चुने गए युजवेंद्र चहल तो वाइफ धनश्री वर्मा हुई इमोशनल, वायरल हुआ पोस्ट

मीडिया में चल रही खबरों की माने तो यह घटना एक हफ्ते पहले घटी थी. हादसे के 7 दिन बाद वीडियो वायरल हुआ तो सबको इस बारे में पता चला. पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस को ऐसी किसी भी घटना की जानकारी नहीं दी गई है. मुरादबाद पुलिस का कहना है कि अगर इस घटना के बारे में जामनकारी मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी.

Posted by : Rajat Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >