​UPPSC PCS Exam 2023: यूपी पीसीएस के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आगे बढ़ी,अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

UPPSC PCS 2023 Registration Last Date Extended: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर 10 अप्रैल तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं. हालांकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल है.

UPPSC PCS 2023 Registration Last Date Extended: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, जिसे आमतौर पर UPPSC PCS 2023 के नाम से जाना जाता है, के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर 10 अप्रैल तक अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं. हालांकि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल है.

UPPSC PCS Exam 2023: चयन प्रक्रिया

यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन 3 चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले सफल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होना होगा. पास होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयारी की जाएगी.

UPPSC PCS Exam 2023: कैसे करें रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार यूपीपीएससी पीसीएस के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: फिर उम्मीदवार के सामने एक नए पेज पर आवेदन से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी.

स्टेप 4: उम्मीदवार इस पेज पर सभी सभी जानकारी दर्ज करें.

स्टेप 5: अब उम्मीदवार डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

स्टेप 6: इसके बाद उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

स्टेप 7: इसके बाद उम्मीदवार भरे हुए फॉर्म को डाउनलोड करें.

स्टेप 8: अंत में उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >