Bareilly News: सड़क हादसे में रामपुर के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bareilly News : रामपुर जनपद के कस्बा व थाना खजुरिया निवासी लीलाधर का पुत्र सोनू की बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में सड़क हादसे में रामपुर का स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गया. उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. यहां उसकी मौत हो गई.पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है.

रामपुर जनपद के कस्बा व थाना खजुरिया निवासी लीलाधर का पुत्र सोनू की बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि सोनू घर के पास स्थित प्राइज जूनियर हाई स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था. वह अपने तहेरे भाई विक्की के साथ बरेली के शीशगढ़ निवासी एक रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहा था, लेकिन रिश्तेदार के घर पहुंचने से पहले ही उनकी बाइक को पीछे से आ रही किसी वाहन ने टक्कर मार दी.

Also Read: UP News: बिजनौर में कांवड़ यात्रा के बीच माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

इससे उनकी बाइक सड़क पर गिर गई.उस पर सवार सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया .पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी. अस्पताल में सोनू ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक दो भाई थे. परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >