उत्तर बंगाल के दीनहाटा में केंद्रीय मंत्री नीशीथ प्रमाणिक पर हमला, जमकर हुई बमबाजी

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. अब तो केंद्रीय मंत्री पर हमला हो गया है. एक विधायक को भी निशाना बनाया गया. कूचबिहार जिले के दीनहाटा में तृणमूल और भाजपा समर्थकों में जमकर मारपीट हुई. दोनों ओर से बमबाजी भी हुई है.

उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिले में केंद्रीय मंत्री नीशीथ प्रमाणिक पर हमला कर दिया गया. कूचबिहार के दीनहाटा में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद जारी स्क्रूटनी के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी. इस दौरान जमकर बमबाजी भी हुई. बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री नीशीथ प्रमाणिक और भाजपा के एक विधायक सुकुमार रॉय की कार पर हमला किया गया.

तृणमूल-भाजपा समर्थकों में भिड़ंत

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कूचबिहार में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में उस वक्त झड़प हो गयी, जब केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नीशीथ प्रमाणिक और भाजपा विधायक सुकुमार रॉय की कार पर साहिबगंज बीडीओ कार्यालय के पास हमला हुआ. भाजपा का आरोप है कि तृणमूल समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री की कार पर हमला किया. इसके बाद साहेबगंज के बीडीओ कार्यालय, जहां नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हो रही थी, दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गयी.

भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजुमदार राज्यपाल से मिले

हिंसा की ताजा घटना दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में हुई हिंसा के दो दिन बाद हुई है. भांगड़ में दो लोगों की मौत हो गयी थी. बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच, बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात की और उन्हें पंचायत चुनाव के दौरान हो रही हिंसा से अवगत कराया.

राज्यपाल ने राज्य चुनाव आयोग को किया तलब

राज्यपाल ने दक्षिण 24 परगना के भांगड़ जाकर स्थिति का आकलन किया. यहां उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंसा जल्द से जल्द रुकनी चाहिए. राज्यपाल ने शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग राजीव सिन्हा को भी राजभवन तलब किया. उधर, कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को संवेदनशील क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर केंद्रीय बलों की तैनाती करने का आदेश दिया था. दूसरी तरफ, राज्य सरकार ने इस आदेश के खिलाफ कोर्ट में अपील दाखिल कर दी.

Also Read: West Bengal News: सीएम ममता बनर्जी का पलटवार, बोलीं- पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >