Corona Terror : अमेरिका से पहुंचे देवघर के दो लोग, होम क्वारंटाइन में भेजा

अमेरिका से देवघर लौटे एक महिला व एक पुरुष को सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस में ले लिया है. जांच के बाद दोनों को होम क्वारंटाइन में भेज दियाअमेरिका से देवघर लौटे एक महिला व एक पुरुष को सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस में ले लिया है. जांच के बाद दोनों को होम क्वारंटाइन में भेज दिया

देवघर : अमेरिका से देवघर लौटे एक महिला व एक पुरुष को सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस में ले लिया है. जांच के बाद दोनों को होम क्वारंटाइन में भेज दिया. बताया जाता है कि बाबा मंदिर के निकट सिंह दरवाजे के समीप रहने वाले सुंदरमनी नरौने व उनकी हीरा देवी बेटी दामाद से मिलने नवंबर में अमेरिका गये थे. शनिवार को वे लोग देवघर लौटे. इसके बाद घर दोनों पति-पत्नी अपने घर में थे. किसी ने अमेरिका से लौटने की सूचना नगर थाना व स्वास्थ्य विभाग को दी. इसके बाद एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव, पुलिस कर्मी व स्वास्थ्य विभाग के तीन सदस्य टीम के साथ उनके घर पर पहुंचे. दोनों से मिलकर उनके ट्रैवल स्टेटस लिये. इस दौरान उन्होंने बताया कि वह अमेरिका से आते समय चार अलग-अलग जगहों पर उनकी जांच की गयी है. वहीं टीम के सदस्यों ने बताया कि दोनों में किसी प्रकार के लक्षण नहीं मिला है, बावजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया.

उसे घर के किसी भी सदस्य के साथ मिलने जुलने को नहीं कहा गया है. वहीं जसीडीह के मानिकपुर स्थित माधोपुर गांव में तीन व्यक्ति केरल से काम कर लौटा है, जिसमे एक बिहार के रहने वाले है, उसे बिहार भेजने को कहा गया. साथ ही दो अन्य को होम आइसोलेशन में रखा गया है. कोयरीडीह के नावाडीह तथा रोहिणी के चांदनी चौक निवासी जो महराष्ट्र से लौटे है सभी का स्वास्थ्य विभाग टीम ने जांच की और 14 दिनों के क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया है.

देवीपुर में पुणे से लौटे एक व्यक्ति की हुई स्वास्थ्य जांच :

देवीपुर. देवघर जिले के देवीपुर प्रखंड के झुमरबाद पंचायत के बेलटिकरी गांव में एक व्यक्ति में कोरोना के संदिग्ध होने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना के संदिग्ध जीवलाल टुडू से पूछताछ के क्रम में पाया कि वह रविवार की सुबह चार बजे पुणे से घर आया था. उसे बुखार है. साथ ही हल्का बदन भी दर्द कर रहा था. मौके पर मौजूद चिकित्सक ने उसे जांच कर दवाई दी. डाक्टर ने कहा कि आप कम से कम 15 दिनों तक होम आइसोलेशन में रहे.

दो युवती भागी, पकड़कर आइसोलेशन वार्ड में रखा गया : जमशेदपुर. रविवार की सुबह उस समय शहर में अफरा तफरी मच गयी जब दो युवती स्टेशन से एमजीएम अस्पताल कोरोना का जांच कराने के लिए आयी. जांच के बाद वे दोनों वहां से भाग गयी. इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया. इस दौरान डीसी ने सिविल सर्जन को इसका पता लगाने के साथ ही उसको आइसोलेशन वार्ड में रखने के लिए कहा गया है.

उसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके बाद उन दोनों को राजेंद्र नगर स्थित एक होटल से एंबुलेंस द्वारा लाकर एमजीएम अस्पताल परिसर में बना आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. सिविल सर्जन डॉक्टर महेश्वर प्रसाद ने बताया कि अभी तक जिले में 25 लोगों का जांच के लिए सैंपल लिया गया है. जिसकी रिपोर्ट भी आ गयी है. इसमें एक भी मरीज में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है.

झारखंड-बंगाल की सीमा 31 मार्च तक सील : चिरकुंडा. पश्चिम बंगाल से जुड़ने वाली सीमा को 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया गया है. चिरकुंडा, मैथन व पंचेत में बंगाल की सीमा पर पुलिस तैनात कर दी गयी है. एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर सीमा को सील किया गया है. इस दौरान सवारी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी. जरूरत के अनुसार इसे बढ़ाया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >