Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 4: शनिवार को TJMM ने की धुंआधार कमाई, बॉक्स ऑफिस पर चला जादू

लव रंजन द्वारा निर्देशित तू झूठी मैं मक्कार ने अपने पहले शनिवार को कमाल कर दिया. फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. शुरुआती अनुमानों की मानें तो. फिल्म ने 11 मार्च को शानदार कलेक्शन किया. उम्मीद है रविवार को इससे ज्यादा का कलेक्शन होगा.

Tu Jhoothi Main Makkaar Box Office Collection Day 4: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 15.73 करोड़ की शुरुआत करने के बाद दूसरे और तीसरे दिन मूवी ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था. उम्मीद थी कि शनिवार को फिल्म स्पीड़ पकड़ लेगी और ऐसा ही हुआ. वीकेंड पर इसने उछाल देखी और कम से कम 75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. चलिए आपको बताते है शनिवार का कलेक्शन

तू झूठी मैं मक्कार का चौथे दिन का कलेक्शन

लव रंजन द्वारा निर्देशित तू झूठी मैं मक्कार ने अपने पहले शनिवार को कमाल कर दिया. फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. शुरुआती अनुमानों की मानें तो. फिल्म ने 11 मार्च को 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. टोटल कलेक्शन की बात करें तो इसने अबतक 52.59 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है. कहा जा रहा है कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है. दूसरी तरफ होली के सेलिब्रेशन से अब सब फ्री हो गए है. ऐसे में लोगों सिनेमाघरों में मूवी देखने जुट रहे है.

फिल्म के स्टारकास्ट

तू झूठी मैं मक्कार ने ओपनिंग डे पर 15.73 करोड़, गुरु -10.34 करोड़, शुक्र-10.52 करोड़ कमाए थे. इस मूवी में अनुभव सिंह बस्सी, डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर भी है. फिल्म में रणबीर और श्रद्धा ने पहली बार साथ में काम किया है. लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और टी-सीरीज़ के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत.

Also Read: Tu Jhoothi Main Makkaar: श्रद्धा कपूर ने बताया- इस वजह से रणबीर कपूर की फिल्म के लिए भरी हामी, वजह है बहुत खास
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म

रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल के साथ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एनीमल’ में भी दिखाई देंगे. पिछली बार एक्टर ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे, जो सुपरहिट रही थी. इसमें आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया भी थी. वहीं श्रद्धा कपूर की बात करें तो वो ‘चालबाज इन लंदन’ और ‘नागिन’ ट्राइलॉजी में भी नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >