नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया 'यातायात नियम' अभियान, 15 दिन में काटे 58 हजार से अधिक चालान

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 28 अप्रैल को शुरू किया गया सड़क का अनुशासन -1' नामक अभियान विशेष रूप से गलत लेन में वाहन चलाने और अवैध पार्किंग की जांच पर केंद्रित था. इस अभियान के दौरान 58 हजार से चालान काटे गए.

नोएडाः यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक पुलिस ने 15 दिनों के अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए कुल 58,685 चालान काटे गए. आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है. आंकड़ों के मुताबिक, औसतन प्रतिदिन 3,900 से अधिक चालान काटे गए. पुलिस ने इस दौरान करीब एक हजार वाहन भी जब्त किए.

क्या बताया पुलिस के अधिकारी ने

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 28 अप्रैल को शुरू किया गया सड़क का अनुशासन -1′ नामक अभियान विशेष रूप से गलत लेन में वाहन चलाने और अवैध पार्किंग की जांच पर केंद्रित था. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान की अवधि के दौरान 58,685 चालान काटे गए. इनमें से 7,792 चालान गलत लेन में वाहन चलाने के लिए और 14,430 पार्किंग उल्लंघन के लिए किए गए थे.

Also Read: नोएडा: सोसायटी में लुंगी और नाइटी पहनने पर लगाया बैन, फिर RWA ने नोटिस जारी कर ड्रेस कोड को लेकर कही ये बात

इस दौरान, यातायात पुलिस 1,128 वाहनों को खींचकर (टो करके) ले गई और 996 वाहनों को नियमों के उल्लंघन के लिए जब्त कर लिया गया, जबकि पखवाड़े के दौरान पांच मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने कहा कि अभियान प्रभावी रहा है और भविष्य में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यातायात नियमों को लागू करने के लिए इससे सीख ली जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >