Tokyo Olympics : भारत के लिए सुपर संडे, सिंधु ने जीता कांस्य, पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में

Tokyo Olympics 2020 : बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता और पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर 41 साल बाद पदक की तरफ कदम बढ़ाये जिससे टोक्यो ओलंपिक खेलों में रविवार का दिन भारत के लिये ऐतिहासिक बन गया.

Live Updates
8:06 PM. 1 Aug 21 8:06 PM. 1 Aug

ब्रिटेन को 3-1 से रौंदकर भारत 41 साल बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को 3-1 से हराकर 41 साल बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में जगह बना लिया है. भारत आखिरी बार 1972 में ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचा था.

8:06 PM. 1 Aug 21 8:06 PM. 1 Aug

चौथे क्वार्टर में भारत ने दागा तीसरा गोल, ब्रिटेन पर 3-1 की बढ़त

चौथे क्वार्टर में भारत ने ब्रिटेन पर तीसरा गोल दागा. भारत की ओर से 57 वें मिनट में हार्दिक सिंह ने तीसरा गोल दागा.

8:06 PM. 1 Aug 21 8:06 PM. 1 Aug

कप्तान मनप्रीत सिंह को पीला कार्ड, 5 मिनट के लिए मैदान से बाहर

कप्तान मनप्रीत सिंह को अंपायर ने पीला कार्ड दिखाया. जिसके बाद उन्हें 5 मिनट तक के लिए मैदान से बाहर होना पड़ा. इस समय भारतीय टीम केवल 10 खिलाड़ियों से खेल रही है. चौथे क्वार्टर में स्कोर 3-1 है.

8:06 PM. 1 Aug 21 8:06 PM. 1 Aug

हॉकी क्वार्टर फाइनल में भारत और ब्रिटेन के बीच रोमांचक मुकाबला, स्कोर 2-1

भारत और ब्रिटेन के बीच इस समय पुरुष हॉकी के क्वार्टर फाइनल का मुकाबला जारी है. भारत ने तीसरे क्वार्टर तक 2-0 की बढ़त बना लिया था, लेकिन चौथे क्वार्टर में ब्रिटेन से शानदार वापसी की और भारत पर पहला गोल दागा. ब्रिटेन की ओर से इयान वार्ड ने 45वें मिनट में गोल दागा और अपनी टीम को वापसी कराया.

8:06 PM. 1 Aug 21 8:06 PM. 1 Aug

भारत ने ब्रिटेन पर 2-0 की बढ़‍त बनायी

हॉकी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. दूसरे क्वार्टर की समाप्ति पर भारत ने ब्रिटेन पर 2-0 की बढ़त बना ली है. तीसरे क्वार्टर का मुकाबला जारी है. भारत की ओर से पहला गोल दलप्रीत सिंह ने दागा, जबकि दूसरा गोल 16वें मिनट में गुरजंत सिंह ने दागा.

8:06 PM. 1 Aug 21 8:06 PM. 1 Aug

बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीत रचा इतिहास, चीनी शटलर को 2-0 से रौंदा

टोक्यो ओलंपिक के बैडमिंटन महिला एकल में पीवी सिंधु ने इतिहास रच डाला है. ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए मुकाबले में सिंधु ने चीनी शटलर ही बिंग जियाओ को 2-0 से हराकर भारत के लिए दूसरा पदक जीता. सिंधु ने पहला सेट 21-13 से जीता, जबकि दूसरे सेट पर 21-15 से कब्जा किया.

8:06 PM. 1 Aug 21 8:06 PM. 1 Aug

हॉकी क्वार्टर फाइनल में भी भारत की अच्छी शुरुआत, ब्रिटेन पर दागा पहला गोल

हॉकी क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार शुरुआत की है. पहले क्वार्टर में 7वें मिनट में ही दलप्रीत सिंह ने ब्रिटेन पर पहला गोल दागा और भारत को बढ़त दिला दी.

8:06 PM. 1 Aug 21 8:06 PM. 1 Aug

पीवी सिंधु ने चीनी शटलर के खिलाफ 21-13 से जीता पहला सेट

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में चीनी शटलर को 21-13 से हराकर पहला सेट अपने नाम कर लिया.

8:06 PM. 1 Aug 21 8:06 PM. 1 Aug

पीवी सिंधु ने पहले सेट में चीनी शटलर पर बनायी बढ़त, स्कोर 20-13

बैडमिंटन ब्रॉन्ज मेडल के लिए पीवी सिंधु और चीनी शटलर के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है. पहले सेट में सिंधु ने बढ़त बना ली है.

8:06 PM. 1 Aug 21 8:06 PM. 1 Aug

कोरोना नियम तोड़ने के आरोप में छह बाहर

टोक्यो ओलंपिक में कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में छह लोग बाहर हो गये हैं. जिनमें जॉर्जिया के दो रजत पदक विजेता शामिल हैं.

8:06 PM. 1 Aug 21 8:06 PM. 1 Aug

‘अब और ओलंपिक नहीं’ और ‘खेलों को खेलना बंद करो’, विरोध प्रदर्शन

टोक्यो ओलंपिक के टेनिस आयोजन स्थल के बाहर लगभग 10 लोगों के समूह ने विरोध प्रदर्शन किया. जहां पुरुष एकल का स्वर्ण पदक का मुकाबला खेला जा रहा था. यह समूह माइक पर बोल रहा था ‘अब और ओलंपिक नहीं’ और ‘खेलों को खेलना बंद करो. ओलंपिक को रद्द करो’.

2:27 PM. 1 Aug 21 2:27 PM. 1 Aug

हॉकी- ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी सेमीफाइनल

ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी की पुरुष हॉकी टीमों ने रविवार को अपना-अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट के बाद 3-0 से हराया.

12:22 PM. 1 Aug 21 12:22 PM. 1 Aug

आभी होने वाले भारत के मुकाबले 

  • बैडमिंटन : महिला एकल कांस्य पदक मुकाबला पीवी सिंधु बनाम ही बिंग जियाओ (चीन), शाम पांच बजे

  • हॉकी : पुरुष क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम ब्रिटेन शाम 05:30 बजे से

10:02 AM. 1 Aug 21 10:02 AM. 1 Aug

बॉक्सिंग में एक और झटका, सतीश कुमार की हार 

बॉक्सिंग में भारत को एक और बड़ा झटका लगा है. सतीश कुमार (91 किग्रा भार वर्ग) क्वार्टर फाइनल मुकाबला हार गए हैं. वह उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव के हाथों 0-5 से हारे हैं.

10:02 AM. 1 Aug 21 10:02 AM. 1 Aug

पहले राउंड में सतीश पीछे 

बॉक्सर सतीश कुमार ( 91 किग्रा भार वर्ग) का मुकाबला शुरू हो गया है. उनका सामना क्वार्टर फाइनल में उजबेकिस्तान से जारी है. पहला राउंड में उजबेकिस्तान ने बढ़त बना लिया है.

10:02 AM. 1 Aug 21 10:02 AM. 1 Aug

कुछ देर में बॉक्सर सतीश का मुकाबला

कुछ देर में बॉक्सर सतीश कुमार (91 किग्रा वर्ग) का 9.36 का मुकाबला शुरू होगा. सतीश का क्वार्टर फाइनल में सामना उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव से होगा, जो मौजूदा विश्व और एशियाई चैम्पियन हैं.

10:02 AM. 1 Aug 21 10:02 AM. 1 Aug

टेनिस का फाइनल मुकाबला 

रोजर फेडरर या स्टान वावरिंका नहीं बल्कि बेलिंडा बेंचिच ने तोक्यो ओलंपिक में स्विटरजलैंड को टेनिस का स्वर्ण पदक दिलाया जो महिला एकल में चैम्पियन रहीं . 12वीं वरीयता प्राप्त बेंचिच ने चेक गणराज्य की मर्केटा वोंड्राउसोवा को 7 . 5, 2 . 6, 6 . 3 से मात दी . वह आज महिला युगल फाइनल भी खेलेगी.

7:05 AM. 1 Aug 21 7:05 AM. 1 Aug

हॉकी में आज अहम मुकाबला 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन से मुकाबला है. भारतीय टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में दिख रही है. इससे पहले भारत ने लीग के आखिरी मैच में शुक्रवार को मेजबान जापान को 5-3 से हराया था. भारतीय टीम ने लीग मुकाबलों में गोल्ड मेडलिस्ट अर्जेंटीना का मात दी थी.

10:02 AM. 1 Aug 21 10:02 AM. 1 Aug

सिंधु दिला सकती हैं मेडल 

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का तोक्यो ओलिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने का सपना शनिवार को यहां चीनी ताइपै की विश्व में नंबर एक ताइ जु यिंग के हाथों सीधे गेम में हार के साथ ही टूट गया. वहीं आज वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेगी.

7:05 AM. 1 Aug 21 7:05 AM. 1 Aug

सतीश कुमार का आज मुकाबला 

भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार अगर क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान बखोदिर जालोलोव से भिड़ेंगे. अगर सतीश यह मुकाबला जीत जाते हैं तो वे अपना मेडल पक्का कर लेंगे.

7:05 AM. 1 Aug 21 7:05 AM. 1 Aug

भारत के आज के मुकाबले 

  • गोल्फ : अनिर्बान लाहिड़ी और उदयन माने, पुरुषों का व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले, सुबह 4:15 बजे से

  • बैडमिंटन : महिला एकल कांस्य पदक मुकाबला पीवी सिंधु बनाम ही बिंग जियाओ (चीन), शाम पांच बजे

  • मुक्केबाजी : पुरुष 91 किग्रा से अधिक भार वर्ग, सतीश कुमार, सुबह 9:36 बजे

  • हॉकी : पुरुष क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम ब्रिटेन शाम 05:30 बजे से

  • घुड़सवारी : क्रॉस कंट्री, व्यक्तिगत स्पर्धा, फवाद मिर्जा, सुबह 05:18

7:05 AM. 1 Aug 21 7:05 AM. 1 Aug

निशानेबाजी से भी आई बुरी खबर 

भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल और तेजस्विनी सावंत शनिवार को यहां ओलिंपिक में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में क्रमश: 15वें और 33वें स्थान के साथ फाइनल्स में जगह बनाने में नाकाम रहीं .

7:05 AM. 1 Aug 21 7:05 AM. 1 Aug

बॉक्सरों ने किया निराश 

भारतीय मुक्केबाजी के लिए शनिवार का दिन निराशाजनक रहा, जिसमें दुनिया के नंबर एक मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा) के बाद पूजा रानी (75 किग्रा) भी अपनी प्रतिद्वंद्वी से हार कर तोक्यो ओलिंपिक से बाहर हो गयीं. भारत की पदक उम्मीद मुक्केबाज पंघाल प्री-क्वार्टर फाइनल में सुबह रियो ओलिंपिक के रजत पदक विजेता कोलंबिया के युबेरजेन मार्तिनेज से 1-4 से हार गये. शाम के सत्र में पूजा क्वार्टर फाइनल में सर्वसम्मत फैसले में चीन की लि कियान से 0-5 से हार गयीं.

मुख्य बातें

Tokyo Olympics 2020 : बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीता और पुरुष हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर 41 साल बाद पदक की तरफ कदम बढ़ाये जिससे टोक्यो ओलंपिक खेलों में रविवार का दिन भारत के लिये ऐतिहासिक बन गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >