Tokyo Olympics : भारत के खाते में 5वां पदक, हॉकी में कांस्य, रेसलिंग में रवि दहिया ने जीता सिल्वर मेडल

ट���क्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) का 13वां दिन भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय पुरुष हॉकी टीम (India mens hockey team) ने इतिहास रचते हुए 41 साल बाद कांस्य पदक पर कब्जा किया, तो पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक अपने नाम किया. इसके साथ ही ओलंपिक में भारत के खाते में 5वां पदक आ चुका है.

Live Updates
11:08 PM. 5 Aug 21 5:38 PM. 5 Aug

रेसलिंग में दीपक पूनिया ने किया निराश, कांस्य के लिए हुए मुकाबले में हारे

रेसलिंग 86 किलो वर्ग में दीपक पूनिया कांस्य पदक से चूक गये. मुकाबला में सन मारिनो के पहलवान ने 4-2 से हराया.

11:08 PM. 5 Aug 21 5:38 PM. 5 Aug

रेसलिंग में रवि दहिया को रजत से करना पड़ा संतोष, फाइनल में ROC के पहलवान से हारे

रेसलिंग में भारतीय पहलवान रवि दहिया ने भारत के लिए रजत पदक जीता. फाइनल मुकाबले में रवि को आरओसी के पहलवान ने 7-4 से हराया. रवि के रजत से भारत के खाते में 5वां पदक आ चुका है. पुरुषों के 57 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में रूसी ओलंपिक समिति के जावुर युवुगेव ने हराया.

11:08 PM. 5 Aug 21 5:38 PM. 5 Aug

रवि दहिया का गोल्ड मेडल बाउट शुरू, सामने हैं ROC के उगएव जाउर

भारतीय पहलवान रवि दहिया फाइनल में गोल्ड पर कब्जा जीतने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं. फाइनल में रवि के साथ आरओसी के रेसलर उगएव जाउर हैं.

11:08 PM. 5 Aug 21 5:38 PM. 5 Aug

जीत के बाद बोले हरमनप्रीत कौर – जीत का जुनून लेकर मैदान पर उतरे थे

कांस्य पदक जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने कहा, दो गोल से पिछड़ने के बाद भी हमने हार नहीं मानी थी और एक दूसरे से यही कह रहे थे कि यही हमारे पास कुछ कर गुजरने का आखिरी मौका है, बाद में पूरी जिंदगी पछताना नहीं है. उन्होंने कहा, हमारे लिये वह बहुत जज्बाती पल था. इतने सालों की मेहनत रंग लाई. हम सेमीफाइनल हारने के बाद जीत का जुनून लेकर ही उतरे थे.

8:04 PM. 5 Aug 21 2:34 PM. 5 Aug

एथलेटिक्स इवेंट जारी

एथलेटिक्स में पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक जारी है. भारत की ओर से तीन खिलाड़ी केटी इरफान, संदीप कुमार और राहुल इसमें शिरकत कर रहे हैं.

8:04 PM. 5 Aug 21 2:34 PM. 5 Aug

हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ देगी पंजाब सरकार 

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी पर जीत दर्ज कर दी है. इसके साथ ही भारत ने ब्रांज पर कब्जा जमा लिया है. पंजाब सरकार ने राज्य के भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है.

मुख्य बातें

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) का 13वां दिन भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय पुरुष हॉकी टीम (India mens hockey team) ने इतिहास रचते हुए 41 साल बाद कांस्य पदक पर कब्जा किया, तो पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक अपने नाम किया. इसके साथ ही ओलंपिक में भारत के खाते में 5वां पदक आ चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >