Tokyo Olympics 2020 : झारखंड की दीपिका कुमारी मेडल से एक जीत दूर, अमेरिकी आर्चर को 6-4 से हराया

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) के छठे दिन भारत के लिहाज से शानदार रहा. झारखंड रांची की दीपिका कुमारी (Deepika Kumari ) तीरंदाजी में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं. दीपिका ने अंतिम 16 मुकाबले में अमेरिकी आर्चर Jennifer MUCINO FERNANDEZ को 6-4 से हराया.

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) के छठे दिन भारत के लिहाज से शानदार रहा. झारखंड रांची की दीपिका कुमारी (Deepika Kumari ) तीरंदाजी में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली हैं. दीपिका ने अंतिम 16 मुकाबले में अमेरिकी आर्चर जेनिफर फर्नांडीज (Jennifer MUCINO FERNANDEZ ) को 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया.

महिलाओं की अंतिम 16 मुकाबले में दीपिका कुमारी ने पांच में से तीन सेट अपने नाम किया, जबकि पहला और चौथा सेट अमेरिकी आर्चर जेनिफर फर्नांडीज ने जीता. पहला सेट जेनिफर ने 26-25 से जीता. उसके बाद दीपिका ने शानदार वापसी की और दूसरा सेट 28-25 से जीत लिया. उसके बाद दीपिका ने तीसरे सेट को भी 27-25 से जीता. हालांकि चौथे सेट में दीपिका 24-25 से पिछड़ गयी. पांचवें सेट में दीपिका ने शानदार वापसी करते हुए 26-25 से जीत लिया.

Also Read: Tokyo Olympics: बड़ी मुश्किल में पड़ सकती है मनिका बत्रा, नेशनल कोच को मना करने पर होगी बड़ी कार्रवाई!

दूसरे सेट में दीपिका ने दो ‘परफेक्ट 10′ अंक हासिल किये. जबकि अमेरिकी आर्चर जेनिफर ने पहले और तीसरे सेट में एक-एक ‘परफेक्ट 10′ अंक हासिल किये.

इससे पहले दीपिका ने अंतिम 32 में भूटान की आर्चर को 6-0 से हराया था. दीपिका कुमारी ने भूटान की कर्मा को आसानी से हराया और अंतिम 16 में प्रवेश किया. दीपिका को भी युमेनोशिमा पार्क पर चल रही हवाओं से सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई.

दीपिका अंतिम 32 में पहले और दूसरे सेट में समान 8, 9 और 9 अंक बनाकर 26-23 के समान अंतर से जीत दर्ज की. दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे सेट में एक-एक ‘परफेक्ट 10′ जमाया लेकिन भूटानी तीरंदाज के लगातार गलतियों के कारण दीपिका ने इसमें भी 27-24 से आसान जीत हासिल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >