झारखंड: JDU में शामिल हुए TMC नेता मधुकर सिंह, संगठन को लेकर क्या बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह?

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने झारखंड जदयू के नेताओं को आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने का निर्देश दिया. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस झारखंड के पूर्व अध्यक्ष मधुकर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की.

रांची: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी और बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं प्रदेश जदयू के सह प्रभारी विजय कुमार सिंह ने प्रदेश जदयू के नेताओं के साथ बैठक की. यह बैठक रांची में राजकीय अतिथिशाला में हुई. इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने सदस्यता अभियान को जारी रखने के निर्देश दिया और आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस झारखण्ड के पूर्व अध्यक्ष मधुकर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की.

संगठन के कार्यों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को कराया अवगत

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने संगठन के कार्यों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह एवं प्रदेश प्रभारी डॉ अशोक चौधरी को दी. इस दौरान नेताओं ने झारखंड जदयू के नेताओं को आगामी चुनावों के मद्देनज़र संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

Also Read: झारखंड: पीएम नरेंद्र मोदी 30 नवंबर को देवघर एम्स में 10 हजारवें पीएम जन औषधि केंद्र का करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

सदस्यता अभियान को जारी रखने का निर्देश

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने सदस्यता अभियान को जारी रखने के निर्देश दिया. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस झारखंड के पूर्व अध्यक्ष मधुकर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की.

Also Read: झारखंड: पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को आचार संहिता उल्लंघन मामले में पलामू की विशेष अदालत ने किया बरी

बैठक में थे शामिल

बैठक में पूर्व विधायक सुधा चौधरी, डॉ आफ़ताब जमिल, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, पिंटू सिंह, शैलेंद्र महतो, डॉ विनय भरत, अख़्तर हुसैन, अखिलेश राय, राम स्वरूप यादव, सुशील सिंह, प्रदीप महतो, विश्राम मुण्डा, बेनी माधव झा, बैद्यनाथ पासवान, अंजलि सिंह, दीप नारायण सिंह, हाजी हसिब खान, नागमणी सिन्हा, लालचन महतो, रमाकान्त मण्डल एवं अन्य प्रमुख रूप से शामिल थे. यह जानकारी जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दी.

Also Read: झारखंड: हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने ई-सेवा केंद्र के वर्चुअल प्लेटफॉर्म का किया ऑनलाइन उद्घाटन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >