Honey Singh की इस आदत से टीना थडानी को हो गया था प्यार, कुछ यूं शुरू हुई लव स्टोरी

यो यो हनी सिंह और टीना थडानी बी-टाउन के नये कपल है. दोनों ने कुछ दिनों पहले ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है. अब टीना ने पहली बार रैपर को लेकर बात की है. उन्होंने बताया कि उनके रिश्ते को मिलने वाले लाइमलाइट से वह कैसे निपटती हैं.

बॉलीवुड के फेमस रैपर यो यो हनी सिंह अपने गानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. उन्होंने एक से एक सुपरहिट गाने दिए है, जिसे आज भी पार्टियों में बजाया जाता है. सोशल मीडिया पर सिंगर की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. इन-दिनों हनी सिंह अपनी गर्लफ्रेंड टीना थडानी संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाये हुए हैं. हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते को जगजाहिर किया. अब टीना ने पहली बार हनी सिंह को लेकर बातचीत की है. बता दें कि साल 2022 में, टीना ने हनी सिंह के पेरिस का ट्रिप म्यूजिक वीडियो में काम किया था.

टीना ने कही ये बात

टीना थडानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में हनी सिंह के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले साल अप्रैल में डेटिंग शुरू की थी. ”चीजें हमारे बीच धीरे-धीरे आगे बढ़ी, जैसे-जैसे हम एक दूसरे को जानने लगे, मुझे एहसास हुआ कि हनी बहुत अलग है. उनके जैसा व्यक्ति मिलना मुश्किल है. वह बहुत ही बुद्धिमान हैं. मैं भी उनके काम का मुरीद रहा हूं. वह एक ट्रेंडसेटर है और वह सबसे अलग है.”

हनी सिंह की पहली पत्नी पर बोली टीना

अपने रिश्ते पर मीडिया का ध्यान होने के बारे में बात करते हुए मॉडल ने कहा, “मैंने कभी भी लोगों को उनके अतीत के आधार पर नहीं जज किया है. यह मेरे किसी काम का नहीं है. मैंने केवल उनके काम को देखा है और उनके काम की फैन हूं. जब मैं उनसे मिली, तो वे शर्मीले और प्यारे व्यक्ति के रूप में सामने आए. जब मैं उनसे मिली तो वह 100 प्रतिशत सिंगल थे. वह काम कर रहे थे, बाकी, मैं किसी के पिछले जीवन के बारे में बात नहीं करती. मैं ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देती.

ऐसे शुरू हुई टीना और हनी सिंह की लवस्टोरी

हनी सिंह ने हाल ही में बताया था कि कैसे वह दुबई में दोस्तों के जरिए टीना से मिले थे. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया, “मैं पहली बार टीना से तब मिला था, जब हम दुबई में थे, इससे पहले हम केवल बात करते थे और पर्सनली नहीं मिले थे. इसलिए पहली बार जब मैं उनसे दुबई में मिला, तो हम दोनों अपने-अपने दोस्तों के ग्रुप के साथ थे, जिस वजह से हम ज्यादा बात नहीं कर पाए.” उन्होंने कहा, “हम सेट पर मिले, और मुझे कुछ अलग महसूस हुआ, जैसे वह मेरी है. इसलिए, आखिरकार मुझे उसे मनाने के लिए बहुत प्रयास करने पड़े और आखिरकार वह इस पर राजी हो गई.”

Also Read: PHOTOS: Yo Yo Honey Singh Girlfriend? कौन है टीना ठडानी, जिसके प्यार में दिल हार बैठे हैं हनी सिंह
पहली पत्नी से हो चुका है तलाक

हनी सिंह की शादी पहले शालिनी तलवार से हुई थी. पिछले साल सितंबर में दोनों का तलाक हो गया था. उनकी एक्स वाइफ ने कथित तौर पर तलाक के लिए 1 करोड़ रुपये लिए हैं. साल 2021 में शालिनी ने हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. उनके आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, हनी सिंह ने उस समय एक बयान में कहा था कि वह इन सब आरोपों से काफी दुखी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >