धनबाद समेत झारखंड के 10 जिलों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, बारिश और वज्रपात की संभावना, जानें, अपने जिले का हाल

झारखंड के धनबाद जिला में कुछ जगहों पर थोड़ी देर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. इसके साथ ही झारखंड के कई जिलों (मध्य, उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वी भागों) में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

रांची : झारखंड के धनबाद समेत 10 जिलों में कुछ जगहों पर थोड़ी देर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. इसके साथ ही झारखंड के कई जिलों (मध्य, उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वी भागों) में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने इस संबंध में बुधवार को तात्कालिक चेतावनी जारी की है.

Also Read: बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की जमानत याचिका खारिज

मौसम केंद्र की चेतावनी में कहा गया है कि दो-तीन घंटे के भीतर धनबाद, सिमडेगा, गुमला, रांची, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, कोडरमा, गिरिडीह और हजारीबाग जिला में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है. कहा गया है कि 10 जून की बारिश के बाद अगले दो-तीन दिनों में झारखंड के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. सबसे ज्यादा वर्षा लातेहार जिला के बालूमाथ में हुई. यहां 15.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. सिमडेगा, बालूमाथ, खुशियारी में 10-10 मिमी वर्षा हुई. इस दौरान चाईबासा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा. यहां का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान रांची के कांके में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं भी वर्षा नहीं हुई. हालांकि, 1 जून, 2020 से अब तक रांची में 51.4 मिमी, जमशेदपुर में 102.8 मिमी, डाल्टेनगंज में 36 मिमी, बोकारो में 4 मिमी और चाईबासा में 25.9 मिमी वर्षा हुई.

मौसम केंद्र के मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी के मुताबिक, आने वाले कई दिनों तक झारखंड के अलग- अलग भागों में मेघ गर्जन केसाथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. 12 जून को झारखंड में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

Posted By : Mithilesh Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Panchayatnama

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >