झारखंड का मौसम: नौ के बाद मिलेगी राहत, होगा मौसम साफ

रांची और आसपास के इलाके में अगले दो दिनों तक आकाश में बादल छाये रहने व बीच-बीच में बारिश होने का अनुमान है. इन इलाकों में नौ मार्च से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है.

रांची : रांची और आसपास के इलाके में अगले दो दिनों तक आकाश में बादल छाये रहने व बीच-बीच में बारिश होने का अनुमान है. इन इलाकों में नौ मार्च से मौसम पूरी तरह साफ होने की संभावना है.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छह व सात मार्च को बारिश होने का अनुमान है. साथ में बादल गरजने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, नौ व 10 मार्च की सुबह कुहासा रहने की संभावना है. इधर, झारखंड के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं. रांची और आसपास में अहले सुबह गरज के साथ बारिश हुई. लगभग तीन मिमी वर्षा हुई है. रांची में मार्च माह में सबसे अधिक 2019 में बारिश हुई है.

वहीं वर्ष 2011 में मार्च माह की 12 तारीख को 1.2 मिमी, 2012 में 14 मार्च को 10 मिमी, 2013 में 31 मार्च में 7.6 मिमी, 2014 में दो मार्च को 31.8 मिमी, 2015 में 28 मार्च को 6.1 मिमी, 2016 में 16 मार्च को 7.8 मिमी, 2017 में पांच मार्च को दो मिमी, 2018 में छह मार्च को 1.2 मिमी और 2019 में 16 मार्च को सबसे अधिक 37.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी है. 2019 में पूरे मार्च माह में 48 मिमी वर्षा हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >