Bengal Chunav 2021: एसयूसीआइ ने जारी की अपने उम्मीदवारों की सूची, 193 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Bengal Chunav 2021: केंद्र व राज्य सरकार से परेशान है जनता. एसयूसीआइ ने उतारे 193 सीटों पर उम्मीदवार.

सिलीगुड़ी : वाममोर्चा के घटक दल एसयूसीआइ ने बंगाल विधानसभा चुनाव में 193 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. यह जानकारी सोमवार को एसयूसीआइ केंद्रीय कमेटी के सदस्य डॉ सुभाष दास गुप्ता ने सिलीगुड़ी में आयोजित संवादाता सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा कि बंगाल के मेहनतकश लोग विधानसभा चुनाव में एसयूसीआइ को वोट देकर विजयी बनायेंगे. केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोग त्रस्त है.

दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई, किसान आंदोलन, सांप्रदायिक दंगा भड़काने का प्रयास इन सब के कारण लोगों का केंद्र सरकार से मोहभंग हो गया है. वहीं, तृणमूल सरकार के कुशासन से भी लोग परेशान हैं और इससे मुक्ति चाहते हैं. इसलिए इस बार बंगाल की जनता लोगों के कल्याण के लिए काम करने वाली एसयूसीआइ के समर्थन में मतदान करेगी.

Also Read: बंगाल चुनाव के लिए चौथे पर्यवेक्षक की नियुक्ति, रिटायर्ड आइपीएस अधिकारी अनिल शर्मा कल कोलकाता आयेंगे

उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग एसयूसीआइ को वोट देकर राज्य में वाममोर्चा की सरकार बनाने में मदद करेंगे. पार्टी ने आनंदनगर और कुटाली से कई बार जीत हासिल की है. इस बार, दक्षिण पूर्व परगना में इन सीटों से दो पूर्व विधायकों प्रोफेसर तरुण कांति नस्कर और आनंदकृष्ण हल्दर को उतारा गया है. पार्टी दक्षिण परगना में 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही उत्तर 24 परगना की 17 सीटों पर भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारने की बात कही है.

Also Read: अनुरोध करते तो हम कुछ लोग भेज देते…, अमित शाह की झारग्राम रैली रद्द होने पर TMC चीफ ममता बनर्जी का कटाक्ष

Posted By : Aditi Singh

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >