The Legend of Hanuman Season 3 OTT: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं द लीजेंड ऑफ हनुमान, यहां पढ़िए रिव्यू

1 / 1
The Legend of Hanuman Season 3 OTT: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं द लीजेंड ऑफ हनुमान, यहां पढ़िए रिव्यू
फुल स्क्रीन में देखें

The Legend of Hanuman Season 3 OTT: इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं द लीजेंड ऑफ हनुमान, यहां पढ़िए रिव्यू

The Legend of Hanuman Season 3 On OTT: दो ब्लॉकबस्टर सीजन के बाद आज आखिरकार द लीजेंड ऑफ हनुमान का तीसरा सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है. आपके वीकेंड के लिए यह परफेक्ट टाइमपास है. आइये जानते हैं इसका रिव्यू कैसा है.

The Legend of Hanuman Season 3 On OTT: द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 3 ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. फैंस को फिल्म का ग्राफिक्स और डायलॉग्स काफी पसंद आ रहा है.

शरद देवराजन, जीवन जे. कांग और चारुवी अग्रवाल की ओर से विशेष रूप से डिज्नी+हॉटस्टार के लिए बनाई गई भारतीय एनिमेटेड सीरीज, 29 जनवरी, 2021 को अपनी शुरुआत की, जो ब्लॉकबस्टर बन गई.

सीरीज की अपार सफलता के कारण 27 जुलाई, 2021 को इसका दूसरा सीजन रिलीज हुआ. हनुमान एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसे प्रशांत वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है.

द लीजेंड ऑफ हनुमान 12 जनवरी, 2024 को डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है. यह अंजनाद्रि गांव पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है.

सीरीज में दिखाया गया है कि जब भगवान महादेव भगवान राम की सेवा करने के लिए हनुमान के रूप में अवतरित होते हैं और एक शक्तिशाली योद्धा से भगवान में उनका परिवर्तन होता है और कैसे हनुमान भीषण अंधकार के बीच आशा की किरण बन जाते हैं.

द लीजेंड ऑफ हनुमान के कलाकारों में संकेत म्हात्रे ने श्री राम की भूमिका निभाई, सुरभि पांडे ने सीता की भूमिका निभाई, दमनदीप सिंह बग्गन ने हनुमान और शून्य दानव की भूमिका निभाई, विक्रांत चतुर्वेदी ने सुग्रीव की भूमिका निभ���ई, रिचर्ड जोएल ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई, शरद केलकर ने रावण का किरदार निभाया है.

वहीं रोहन जादव ने किशोर रावण, जाम्बवंत के रूप में शक्ति सिंह, वली के रूप में साहिल वैद, शूर्पणखा के रूप में तोशी सिन्हा, संपति के रूप में राजेश जॉली, हरिया के रूप में आदित्य राज शर्मा, अंगद के रूप में पुष्कर विजय, नल के रूप में रोहन वर्मा, पवन देव के रूप में शैलेन्द्र पांडे दिखाई दे रहे हैं.

एक यूजर ने लिखा, ”हनुमान सीरीज जबरदस्त है… देखकर वाकई में मजा आ गया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ऐसी सीरीज हमे मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान भी देता है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”क्या सीरीज है जबरदस्त वीकेंड के लिए परफेक्ट.”

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर एनिमेटेड सीरीज “द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 3” पायरेसी का शिकार हो गई है. इसे तमिलरोकर्स, टेलीग्राम जैसे साइट्स पर फ्री में उपलब्ध है.

Also Read: Jan 2024 OTT Web Series: 2024 के पहले महीने रिलीज होगी 4 धांसू वेब सीरीज,वीकेंड पर देखने का बना सकते हैं प्लान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >