Mahindra Thar 4×2 RWD: 10 लाख रुपये से कम में आयी नयी महिंद्रा थार, 10 हजार में कर सकते हैं बुक

Affordable Mahindra Thar - महिंद्रा की यह ऑफ-रोडर एसयूवी कई बदलावों के साथ आयी है, जिसमें नया पावरट्रेन, नये कलर ऑप्शन और फीचर्स शामिल हैं. महिंद्रा की यह कार मारुति की जिम्नी (Maruti Jimny) कार को टक्कर देगी.

Mahindra and Mahindra Thar RWD Launch Review

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी ऑफ-रोड एसयूवी महिंद्रा थार (Off Road SUV Mahindra Thar) का सस्ता वेरिएंट महिंद्रा थार 2 व्हील ड्राइव (Mahindra Thar 2 RWD) लॉन्च कर दी है. महिंद्रा की यह ऑफ-रोडर एसयूवी कई बदलावों के साथ आयी है, जिसमें नया पावरट्रेन, नये कलर ऑप्शन और फीचर्स शामिल हैं. महिंद्रा की यह कार मारुति की जिम्नी (Maruti Jimny) कार को टक्कर देगी.

Mahindra Thar 4×2 Price, Booking, Delivery Date

महिंद्रा थार एसयूवी का यह किफायती वेरिएंट रियर व्हील ड्राइव (RWD) में आया है. यह एसयूवी पहले केवल 4X4 ऑप्शन में मौजूद थी, अब इसे 4X2 विकल्प में भी पेश किया गया है. अब यह ऑफ-रोडर एसयूवी रियर व्हील ड्राइव (RWD) और फोर व्हील ड्राइव (4WD), दोनों ऑप्शंस में मौजूद है. नयी महिंद्रा थार की कीमत के बारे में बात करें, तो यह 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. अच्छी बात यह है कि इस कार को 10,000 रुपये में बुक किया जा सकता है और इससे भी अच्छी बात यह है कि कंपनी इसकी डिलीवरी 14 जनवरी से ही शुरू हो जाएगी.

Mahindra Thar 4×2 vs Mahindra Thar 4×4

महिंद्रा थार का नया 2 व्हील ड्राइव (Mahindra Thar 2WD) मॉडल देखने में मौजूदा थार (Mahindra Thar 4×4) जैसी ही है. बाहर से देखने में दोनों के बीच अंतर सिर्फ इतना है कि नयी थार पर 4×4 नहीं लिखा होगा. 2WD थार हार्ड-टॉप ऑप्शन में आयेगी. इसके अंदर 4×4 गियर की जगह खाली छोड़ी गई है. इसके साथ ही, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन भी दिया गया है. यही नहीं, इसका हिल डीसेंट कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और डोर लॉक/अनलॉक बटन को कंट्रोल पैनल से हटकर सेंटर कंसोल पर आ गये हैं.

Mahindra Thar 4×2 Engine Specifications

नयी महिंद्रा थार AX (O) और LX ट्रिम्स में पेश की गयी है. नयी थार को दो नये कलर ऑप्शंस (ब्लेजिंग ब्रोंज और एवरेस्ट व्हाइट) में पेश किया गया है. इसमें दो इंजन ऑप्शंस 1.5 L डीजल और 2.0 L टर्बो पेट्रोल मौजूद है. इसका डीजल वेरिएंट जहां 9.99 लाख रुपये में आयेगा, वहीं टर्बो पेट्रोल मॉडल की कीमत कंपनी ने 13.49 लाख रुपये रखी है. आपको बता दें कि 2WD वेरिएंट में 1.5 L डीजल इंजन महिंद्रा XUV300 में दिया गया है. यह इंजन 117hp की पावर के साथ 300Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल (MT) गियरबॉक्स के साथ दिया गया है. वहीं, थार का दूसरा इंजन 2.0-L टर्बो पेट्रोल 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आया है, जो 152hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Mahindra Thar vs Maruti Jimny

महंगी होने की वजह से महिंद्रा थार को खरीदने की अधूरी हसरत रखनेवालों के लिए सस्ती महिंद्रा थार अच्छी खबर ले आयी है. महिंद्रा थार का सबसे सस्ता मॉडल भारतीय बाजार में आ गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 13.49 लाख तक जाती है. बता दें कि कंपनी ने ये कीमतें पहले 10 हजार ग्राहकों के लिए तय की हैं. इसके बाद कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. सस्ती महिंद्रा थार का मुकाबला मारुति की आनेवाली ऑफ-रोडर एसयूवी जिम्नी (Maruti Jimny) के साथ हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >