धनबाद में शिक्षक के 182 पदों के लिए आये 8 हजार से ज्यादा आवेदन, इन 2 विषयों के लिए सबसे ज्यादा वैकेंसी

धनबाद में संविदा पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 8200 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जबकि केवल 182 पदों पर नियुक्ति होनी है. 26 सितंबर को आवेदन की अंतिम तिथि थी. इसमें सबसे अधिक सीट गणित एवं भौतिकी की है.

धनबाद: धनबाद शिक्षा विभाग की ओर से संविदा शिक्षक के 182 पद के लिए निकाली गयी नियुक्ति के आवेदन करने की तिथि खत्म हो गयी है. अंतिम दिन 26 सितंबर तक करीब 8200 आवेदन प्राप्त हुए हैं. अंतिम दिन 26 सितंबर तक आवेदन का अंतिम दिन था. 26 को अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुआ है.

अब इसे बांटा जा रहा है. इसके बाद स्क्रूटनी की जायेगी. वहीं दूसरी ओर आवेदक यह भी पता करने में जुटे हुए है कि उनका आवेदन विभाग में पहुंचा है कि नहीं. अब आगे की प्रक्रिया क्या होगी. इसके लिए लोग विभाग के चक्कर लगा रहे है. हालांकि विभाग की ओर से लिस्ट तैयार होने के बाद आगे की प्रक्रिया होने की बात कही जा रही है.

सबसे अधिक सीट गणित एवं भौतिकी की : 

जिले में चयनित आदर्श विद्यालयों में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के 150 पद पर नियुक्ति हो रही है. इसमें सबसे अधिक सीट गणित एवं भौतिकी की है. इसमें 32 सीटों पर नियुक्त होनी है. जबकि संस्कृत में 21 सीटों पर नियुक्ति होनी है. वहीं आदर्श विद्यालयों में स्नातकोतर प्रशिक्षित शिक्षकों के 32 सीटों पर नियुक्ति होगी.

हो सकती है लिखित परीक्षा : 

संविदा शिक्षकों की नियुक्ति में अधिक आवेदन आने के कारण अब विभाग लिखित परीक्षा लेने की तैयारी कर रहा है. हालांकि आवेदन के छटनी होने के बाद आगे की प्रक्रिया की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >