iPhone के लिए Tata की बड़ी डील, खरीदी Wistron की पूरी हिस्सेदारी

Tata Wistron Deal – रिपोर्ट्स की मानें, तो इस डील के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) ने देश में विस्ट्रॉन (Wistron) की यूनिट में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बाइंडिंग शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है.

Tata Group Wistron India Takeover : देश के नामी उद्याेगपति रतन टाटा (Ratan Tata) की अगुवाई वाले टाटा ग्रुप (Tata Group) ने अमेरिकी टेक कंपनी ऐपल (Apple) के डिवाइसेस की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर विस्ट्रॉन (Wistron) का टेकओवर (Tata Wistron Takeover) लगभग पूरा कर लिया है. इससे ऐपल के आईफोन्स की असेंबलिंग करनेवाली पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी.

आईफोन की असेंबलिंग करेगी टाटा कंपनी

ऑटोमोबाइल से लेकर सॉफ्टवेयर तक का बिजनेस करने वाले टाटा ग्रुप की एक कंपनी पहले ही आईफोन के लिए कंपोनेंट्स की सप्लाई करती है. विस्ट्रॉन के एक्विजिशन के बाद यह कंपनी देश में ऐपल की दो सप्लायर्स फॉक्सकॉन (Foxconn) और पेगाट्रॉन (Pegatron) की तरह आईफोन की असेंबलिंग कर सकेगी.

Also Read: Apple iPhone : हर साल नया आईफोन क्यों लॉन्च करती है ऐपल?

100% इक्विटी हिस्सेदारी खरीद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस डील के लिए टाटा ग्रुप (Tata Group) ने देश में विस्ट्रॉन (Wistron) की यूनिट में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बाइंडिंग शेयर परचेज एग्रीमेंट किया है.

देश में फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन करती हैं आईफोन की असेंबलिंग

टाटा ग्रुप के तमिलनाडु में होसुर के प्लांट में ऐपल के कुछ कंपोनेंट्स बनाये जाते हैं. देश में ऐपल की सप्लायर्स – फॉक्सकॉन (Foxconn) और पेगाट्रॉन (Pegatron) के प्लांट्स में आईफोन 14, आईफोन 15 और इसके अन्य मॉडल्स की असेंबलिंग होती है.

Also Read: Apple हर साल नया iPhone क्यों लॉन्च करती है ? Tim Cook ने बताया

चीन में अपना प्रोडक्शन घटाएगी ऐपल

Apple के बारे में रिपोर्ट्स ये भी आ रही हैं कि कंपनी चीन के दो क्षेत्रों में अपना प्रोडक्शन घटाने जा रही है. भारत में बने आईफोन्स का एक्सपोर्ट 14 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत होने की संभावना जतायी जा रही है.

iPhone 15 मॉडल्स का चीन में प्रदर्शन अच्छा

बता दें कि ऐपल ने मौजूदा तिमाही के लिए अपने सेल्स के पूर्वानुमान से मार्केट को निराश किया है. इससे कंपनी के शेयर में लगभग तीन प्रतिशत की गिरावट भी आयी. ऐपल के चीफ एग्जिक्यूटिव टिम कुक (Tim Cook) ने हाल ही में बताया था कि नये iPhone 15 मॉडल्स का चीन में प्रदर्शन अच्छा है.

Also Read: iPhone 16 Pro को iPhone 15 Pro Max से मिल सकता है नया Tetraprism 5x ऑप्टिकल जूम

आईफोन की सेल्स बढ़ी

वॉल स्ट्रीट की इससे ऐसी आशंकाएं कमजोर हो सकती हैं कि चीन में ऐपल को हुवाई (Huawei) जैसी कंपनियों के कारण मार्केट शेयर गंवाना पड़ रहा है. कंपनी की आईफोन की सेल्स बढ़ी है और सर्विसेज से रेवेन्यू में लगभग एक अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इस कारण से आईपैड (iPad) और मैक (Mac) की सेल्स में बड़ी गिरावट का असर कम हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >