Surya Grahan 2023 Video: सूर्य ग्रहण के प्रभाव से गर्भवती महिलाएं कैसे बचे, जानें ज्योतिषाचार्य से सरल उपाय

Surya Grahan 2023 Video: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं अपने घर से बाहर बिल्कुल भी न निकलें. अगर आप ऐसा करती है तो इसका सीधा असर आपके बच्चे के ऊपर पड़ेगा. ग्रहण के समय सिलाई एवं बुनाई का कार्य या सुई में धागा नहीं डालना चाहिए.

Surya Grahan 2023: हिंदू धर्म में ग्रहण का अपना एक अलग महत्व बताया गया है. इस साल 14 अक्टूबर के दिन साल का दूसरा एवं अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार, ये ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. इस ग्रहण का कुल पर्वकाल 05 घंटे 51 मिनट का रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के दौरान लगने वाले सूतक काल का भी खास ध्यान रखना चाहिए. किसी भी ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे या 09 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है, जिसमें सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण समय से 12 घंटे पहले प्रारंभ हो जाता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूतक काल को एक प्रकार से अशुभ समय माना गया है, सूतक काल में किसी भी प्रकार का कोई मांगलिक या शुभ कार्य करना वर्जित होता है. इस ग्रहण का सूतक काल 14 अक्टूबर की सुबह 08 बजकर 34 मिनट पर ही शुरू हो जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >